मैनचेस्टर टेस्ट: स्मिथ का शतक, ऑस्ट्रेलिया के लंच तक 5 विकेट पर 245 रन

दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ हालांकि 65 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जोफ्रा आर्चर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया।

Edited By : Press Trust of India |Sep 05, 2019, 07:24 PM IST

Published On Sep 05, 2019, 07:24 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2019, 07:24 PM IST

steve smith@twitter

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट में शतक जड़ा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन लंच तक पांच विकेट पर 245 रन बनाए।

पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत से शुरुआत, कुवैत को 7 विकेट से हराया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लंच के समय स्मिथ 101 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान टिम पेन दूसरे छोर पर नौ रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ हालांकि 65 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जोफ्रा आर्चर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया।

लॉर्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट में स्मिथ पहली पारी में आर्चर की बाउंसर पर ही चोटिल हुए थे और बेहोशी जैसी स्थिति के कारण दूसरी पारी और तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।

स्मिथ का मौजूदा एशेज सीरीज में यह तीसरा शतक है। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण एक साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करते हुए स्मिथ ने एजबस्टन में अपने पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में 144 और 142 रन बनाए थे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 251 रन से जीता था।

पढ़ें: राहुल के आउट होने के तरीके से निराश हैं वसीम जाफर

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 170 रन से की। स्मिथ 60 रन से आगे खेलने उतरे। कल अधिकांश समय बारिश के बाद गुरुवार को बेहतर हालात में मैच शुरू हुआ।

दिन के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही स्मिथ ने आर्चर पर चौका जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर इस तेज गेंदबाज ने फुलटॉस पर इस स्टार बल्लेबाज का कैच टपका दिया और गेंद चार रन के लिए चली गई।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने ट्रेविस हेड (19) को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को दिन की पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद कुछ देर बारिश के कारण खेल रुका। खेल दोबारा शुरू होने पर स्मिथ 82 रन के स्कोर पर रन आउट होने से बचे।
बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने मैथ्यू वेड (16) को मिड आन पर कप्तान जो रूट के हाथों कैच कराके आस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया।

स्मिथ ने इसके बाद क्रेग ओवरटन की गेंद पर दो रन के साथ 160 गेंद में अपना 26वां टेस्ट शतक पूरा किया।

Editor's Pick