add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Ashes 2021-22: चोट के बावजूद एडिलेड टेस्ट में गेंदबाजी करने को लेकर आश्वस्त हैं बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एशेज सीरीज के साथ लंबे समय के साथ टीम में वापसी कर रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 14, 2021 4:53 PM IST

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने मंगलवार को कहा है कि वो एडिलेड दूसरे एशेज टेस्ट में गेंदबाजी करने के लिए फिट हो जाएंगे। गाबा टेस्ट के दौरान फिल्डिंग करते समय उन्हें घुटने में चोट लग गई थी, जिसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता था।

30 साल के स्टोक्स को लगी चोट के बाद टीम पर संकट के बादल छा गए थे, क्योंकि उन्हें बार-बार असहज महसूस करते हुए देखा गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टोक्स मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ टीम में चौथे तेज गेंदबाज के रूप में खेलते हैं। स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट मैच की दो पारियों में मात्र 19 रन बनाए थे और बिना कोई विकेट लिए 12 ओवर डाले थे।

उन्होंने मिरर में लिखा, “मुझे गाबा टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी, जिसे मैं थोड़ा असहज महसूस कर रहा था, लेकिन अब मैं ठीक हूं। यह एक पुरानी चोट है जो बार-बार दिक्कत दे रही हैं और मुझे पता है इसे जल्द ठीक करना है, जिस पर मैं ध्यान दे रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “शुरुआती हार के बाद हमारे पास सीरीज में वापसी करने का अच्छा मौका है और हमने कई सीरीज में पहले भी वापसी की है जैसे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ वापस की थी, इसलिए हमें फिर से ऐसा करने की जरूरत है।”