• Home
  • News
  • Ashes 2021 22 play with an aggressive mindset not to escape kevin pietersens suggestion to captain joe root 5154433

बचने के लिए नहीं बल्कि आक्रामक मानसिकता के साथ खेलें: केविन पीटरसन ने कप्तान जो रूट को दिया सुझाव

इंग्लैड क्रिकेट टीम पांच मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से पीछे है।

Edited By : India.com Staff |Dec 24, 2021, 11:41 PM IST

Published On Dec 24, 2021, 11:41 PM IST

Last UpdatedDec 24, 2021, 11:41 PM IST

पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने मौजूदा कप्तान जो रूट (Joe Root) की टीम को सुझाव दिया है कि बचाव के साथ नहीं, बल्कि आक्रमण के साथ मैदान में खेलें। गाबा में शुरुआती एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला था, जब वो ऑफ स्टंप के ठीक बाहर गेंदबाजी कर रहे थे, जिससे उन्हें इंग्लैंड के बल्लेबाजों को विकेटकीपर एलेक्स कैरी या फिर स्लिप में आउट करने में मदद मिली।

कैरी ने डेब्यू टेस्ट में एक विकेटकीपर द्वारा एक मैच में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हरा दिया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विकेटकीपर ने गाबा मैच में आठ कैच पकड़ कर एक टेस्ट मैच में इंग्लैंड के क्रिस रीड, ऑस्ट्रेलिया के ब्रायन टैबर, श्रीलंका के चमारा दुनुसिंघे, भारत के ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलिया के पीटर नेविल और इंग्लैंड के एलन नॉट के संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिनके पास सात-सात कैच का रिकॉर्ड है।

स्मिथ ने अब तक दो टेस्ट मैचों में स्लिप में कैच पकड़ कर इंग्लैंड की परेशानी को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से शुक्रवार को पिटरसन ने इंग्लैंड की टीम को बताया कि बचाव के साथ नहीं, बल्कि आक्रमण के साथ मैदान पर खेलें।

Editor's Pick