Ashes 2021- पर्थ में खेला जाएगा एशेज सीरीज का 5वां और अंतिम टेस्ट मैच: निक हॉकली

पहले अटकलें थीं कि एशेज का 5वां टेस्ट पर्थ की बजाए सिडनी में हो सकता है.

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 11, 2021, 04:29 PM IST

Published On Oct 11, 2021, 04:29 PM IST

Last UpdatedOct 11, 2021, 04:29 PM IST

एशेज सीरीज @ICCtwitter

पश्चमी ऑस्ट्रेलिया में कोरोना का कहर शेष देश की तुलना में कहीं अधिक है. ऐसे में अटकलें उठ रही हैं कि आगामी एशेज सीरीज का 5वां और अंतिम टेस्ट मैच पर्थ की बजाए सिडनी में आयोजित किया जा सकता है. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निक हॉक्ली (Nick Hockley) ने कहा कि वह चाहते हैं कि कोरोना प्रतिबंधों के बावजूद यह टेस्ट मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पर्थ में ही खेला जाए.

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है और यहां अन्य राज्यों की तुलना में वैक्सीन की रफ्तार भी बहुत धीमी है. हालांकि हॉक्ली ने उम्मीद जताई कि 5वां टेस्ट तय योजना के तहत पर्थ में ही आयोजित होगा. उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि खेल कार्यक्रम के अनुसार कराया जाए. यह वैसा ही जैसा भारत सीरीज के समय हुआ और हम पर्थ स्टेडियम में मैच करवा सके.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘नए स्टेडियम में यह पहला एशेज टेस्ट होगा. हम पर्थ में 5वां टेस्ट खेलना पसंद करेंगे. हम पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं. अभी भी तीन महीने दूर हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे कि तय कार्यक्रम के अनुसार चीजें हो.’ एशेजी की शुरुआत 8 दिसंबर से गाबा में होनी है.

इससे पहले खबरें थीं कि इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में कड़े क्वॉरंटीन नियम के चलते इस दौरे का बहिष्कार कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया की सरकार इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों को उनके परिवार के साथ आने की इजाजत नहीं दे रही है. इतने लंबे दौरे पर इंग्लिश खिलाड़ी परिवार बिना नहीं आना चाहते क्योंकि उनके यह पूरा दौरा कड़े बायो बबल में गुजारना होगा.

लेकिन इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेयाई बोर्ड के साथ इस विषय पर चर्चा कर मामले को सुलझा लिया है और खिलाड़ियों ने दौरा करने की हामी भर दी है.

(इनपुट: एजेंसी)

Editor's Pick