<<<<<<< HEAD
  • Home
  • News
  • Ashes 2023: Credit to Australia, they were just too good for us, says James Anderson after narrow loss in opening Test

एंडरसन ने हार के बावजूद एजबेस्टन टेस्ट को क्यों बताया महान, जानिए वजह

जेम्स एंडरसन, जिन्होंने खेल में सिर्फ एक विकेट का मामूली योगदान दिया था, ने सुधार के लिए प्रयास के महत्व पर जोर दिया.

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 21, 2023, 01:37 PM IST

Published On Jun 21, 2023, 01:37 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2023, 01:37 PM IST

James Anderson

@ECB

बर्मिंघम| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एजबेस्टन में पहले एशेज टेस्ट में दो विकेट से हार के बाद कहा कि मेहमान ऑस्ट्रेलिन टीम हमसे बेहतर थी. कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने शानदार संयम दिखाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. जब केवल दो विकेट शेष थे और 54 रनों की जरूरत थी तो दोनों क्रीज पर डटे रहे और टीम को जीत की ओर ले गए.

मंगलवार को कमिंस ने मैच जिताने वाली 44 रन की नाबाद शानदार पारी खेली और चौका लगा कर टीम को जीत दिलाई. एंडरसन ने बीबीसी को बताया, “अगले कुछ दिनों में जब हम पीछे मुड़कर देखेंगे कि हमने क्या किया, तो हम वास्तव में गर्व महसूस करेंगे. हमने पहली गेंद से हावी होने की कोशिश की. ऑस्ट्रेलियन टीम को क्रेडिट जाता है, वे हमसे बेहतर खेले.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एंडरसन, जिन्होंने खेल में सिर्फ एक विकेट का मामूली योगदान दिया था, ने सुधार के लिए प्रयास के महत्व पर जोर दिया. हालांकि, उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि रोमांचक प्रतियोगिता से दोनों टीमों के प्रशंसकों का पूरा मनोरंजन हुआ.

एंडरसन ने कहा, “ऐसे क्षेत्र हैं जहां हम सुधार कर सकते हैं. हमेशा होता है, और टाइट गेम में मौकों को भुनाना होता है. लेकिन हम निराशा से बाहर निकलेंगे और अगले मैच में सकारात्मकता देखेंगे.”

अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा, “हमने शानदार क्रिकेट खेली. पांचों दिन स्टेडियम पैक था. हर कोई खुश था. दोनों तरफ के फैंस कह सकते हैं कि हमने एक महान टेस्ट मैच देखा.” इंग्लैंड 28 जून को लॉर्डस में होने वाले दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में बराबरी करने के लिए उतरेगा.