Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 26, 2025 3:23 PM IST

AUS VS ENG 4th Test Day 1: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा. मेलबर्न में खेल के पहले दिन 20 विकेट गिरे. 94 साल बाद मेलबर्न में एक दिन में 20 विकेट गिरे हैं. इससे पहले साल 1931/32 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका मैच में एक दिन में कुल 20 विकेट गिरे थे. मेलबर्न में एक दिन में 1901-1902 में सबसे ज्यादा 25 विकेट गिरने का रिकॉर्ड है. यह चौथा मौका है, जब एक दिन में मेलबर्न में 20 या उससे अधिक विकेट गिरे हैं.
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए थे. स्कॉट बोलैंड 4 और ट्रेविस हेड 0 पर नाबाद हैं.
25- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1901/02 (दिन 1)
20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1931/32 (दिन 1)
20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1894/95 (दिन 1)
20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 2025/26 (दिन 1)
18 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1998/99 (दिन 4)
18 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, 1903/04 (दिन 3)
25 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1901/02
22 – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड, 1951/52
20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न, 1931/32
20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1894/95
20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2025/26
19 – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 1951/52
19 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, पर्थ, 2025/26
25 – मेलबर्न, 1901/02
22 – ओवल, 1890
20 – ओवल, 1882
20 – ओल्ड ट्रैफर्ड, 1909
20 – मेलबर्न, 1894/95
20 – मेलबर्न, 2025/26
19 – पर्थ, 2025/26
इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, .ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए. स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा, स्मिथ महज 9 रन बना सके. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल नेसर ने अगर 35 रन की पारी नहीं खेली होती, तो ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी खराब होती, नेसर शीर्ष स्कोरर रहे, नेसर ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए.
जोश टंग इंग्लैंड की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे. टंग ने 11.2 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए. टंग ने जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड का विकेट लिया. गस एटकिंसन ने 14 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. एटकिंसन ने हेड और उस्मान ख्वाजा के अहम विकेट लिए, कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला.
इंग्लैंड के पास बड़ा स्कोर बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया. इंग्लैंड पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई. हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, गस एटकिंसन ने 28 रन बनाए और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने चार, स्कॉट बोलैंड ने तीन और मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए. कैमरन ग्रीन को एक विकेट मिला.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
