- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ashish Nehra and Hardik Pandya Conversation going viral on Social Media
IPL 2022: खिताब जीतने के तुंरत बाद कोच नेहरा ने हार्दिक पांड्या को बता दिया झूठा, जानें वजह
IPL के ऑफिशियल इंस्टग्राम अकांउट पर हार्दिक और नेहरा के बीच मेजदार बातचीत का एक वीडियो शेयर किया गया है।
Published On May 30, 2022, 05:19 PM IST
Last UpdatedMay 30, 2022, 05:19 PM IST
गुजरात टाइटन्स (GT) ने अपने पहले ही सीजन में IPL का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस पूरे टूर्नामेंट में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले से कमाल किया और अपनी टीम को खिताब जिताकर ही दम लिया। खिताब पर कब्जा जमाने के बाद हार्दिक पांड्या टीम के कोच आशीष नेहरा के साथ मेजदार इंटरव्यू करते नजर आए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जब आशीष नेहरा ने हार्दिक से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो हार्दिक पांड्या ने कहा कि हमने पहले साल में ही छक्का मार दिया।
IPL के ऑफिशियल इंस्टग्राम अकांउट पर हार्दिक और नेहरा के बीच मेजदार बातचीत का ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में हार्दिक और नेहरा के चेहरे पर खिताब जीतने की खुशी साफ झलक रही है।
हार्दिक वीडियों में कहते हैं, “खिताब जीतने पर बहुत ही बढ़िया लग रहा है, पहले साल में ही छक्का मार दिया। चैंपियन बनने से बड़ा और क्या हो सकता है। लोगों ने हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर सवाल उठाए, लेकिन ठीक है अब चैंपियन बन गए हैं तो चलता है।”
इसके बाद हार्दिक ने अपने कोच नेहरा की तारीफ में कसीदे पढ़े। पांड्या ने कहा, “हमारी जीत का श्रेय कोच नेहरा जी को जाता है जिन्होंने हमें इतनी मेहनत कराई। उन्होंने हर गेंदबाज और बल्लेबाज पर ध्यान दिया।” हार्दिक के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर कोच नेहरा शर्मा गए और कहने लगे कि ऐसी कोई बात नहीं है और तुम झूठ बोल रहे हो।
View this post on Instagram