- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ashish nehra believes lakshmipathy balaji was more popular than imran khan during india tour of pakistan in 2003 04 4004613
आशीष नेहरा: 2003-04 में पाकिस्तान दौरे पर लक्ष्मीपति बालाजी हो गया था इमरान खान से भी ज्यादा फेमस
लक्ष्मीपति बालाजी (Lakshmipathy Balaji) ने भारत के लिए कुल आठ टेस्ट, 30 वनडे और पांच टी20 मैच खेले हैं.
Published On Apr 19, 2020, 03:18 PM IST
Last UpdatedApr 19, 2020, 03:18 PM IST
कारगिल युद्ध के बाद साल 2003-04 में पहली बार पाकिस्तान दौरे पर गई भारतीय टीम (India Tour of Pakistan) ने वनडे और टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी. वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag Triple Hundred) ने टेस्ट सीरीज में तिहारा और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने दोहरा शतक भी जड़ा, लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का मानना है कि वो सीरीज लक्ष्मीपति बालाजी (Lakshmipathy Balaji) की थी. वो उस वक्त पाकिस्तान में इमरान खान (Imran Khan) से भी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे.
लक्ष्मीपति बालाजी (Lakshmipathy Balaji) ने भारत के लिए कुल आठ टेस्ट और 30 वनडे खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 27 और वनडे में 30 विकेट रहे. इसके अलावा पांच टी20 मुकाबले में बालाजी ने 10 विकेट निकाले हैं.
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने कहा, “ड्रेसिंग रूप में इरफान पठान हमें ज्यादा स्टोरी सुना सकता था. उस टूर पर केवल एक ऐसी चीज है जो मैं याद रखूंगा वो है लक्ष्मीपति बालाजी (Lakshmipathy Balaji). शायद उस वक्त वो पाकिस्तान में इमरान खान से भी ज्यादा पॉपुरल हो गया था.”
पाकिस्तान दौरे पर लक्ष्मीपति को इसलिए भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने शोएब अख्तर की तेज तर्रार घातक गेंदबाजी के सामने छक्के लगाए थे. बालाजी की स्माइल को भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी फैन्स ने भी खूब पसंद किया था.
आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने कहा, “बालाजी (Lakshmipathy Balaji) ने उस वक्त मैदान में हर जगह छक्के लगाए थे. उस दौरे पर वीरेंद्र सहवाग ने तिहरा शतक लगाया था. राहुल द्रविड़ ने भी दोहरा शतक लगाया था. इरफान पठान का परफार्मेंस भी लाजवाब रहा था. वहां ये सब चीजें हुई लेकिन मेरे लिए पाकिस्तान में लक्ष्मीपति बालाजी ने दिल जीता.”