आईपीएल में तेज गेंदबाजों को आराम देने के पक्ष में नहीं हैं आशीष नेहरा

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का मानना है कि विश्व कप खेलने वाले पेसर्स को आईपीएल में हिस्सा लेना चाहिए।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 14, 2019, 08:54 AM IST

Published On Jan 14, 2019, 08:54 AM IST

Last UpdatedJan 14, 2019, 08:54 AM IST

Ashish Nehra, Virat Kohli © AFP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफल टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे के लिए आराम दिया है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ये बयान दिया था कि संबंधित फ्रेंचाइजी से बात कर आईपीएल के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजों को आराम देने की कोशिश की जाएगी। हालांकि पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इसे सही रणनीति नहीं मानते हैं।

ये भी पढ़ें:अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में स्टीव स्मिथ की वापसी में हो सकती है देरी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व खिलाड़ी ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, “मुझे लगा है कि विश्व कप खेलने वाले तेज गेंदबाजों को आईपीएल के दौरान आराम देना गलत सोच हैं। लोहे को जंग लग जाता है। चाहे आप कितनी भी ट्रेनिंग कर लें, आपको मैच में अभ्यास करने की जरूरत होती है। अगर एक गेंदबाज को खुद लगता है कि उसे आराम की जरूरत है तो वो बात अलग है। मेरे विचार से उन्हें 8-10 आईपीएल मैच खेलने चाहिए, इससे विश्व कप में मदद मिलेगी।”

नेहरा ने आगे कहा, “आपको चोट तो कभी भी लग सकती है, केवल आईपीएल के दौरान ही नहीं। 2011 विश्व कप में मैं पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चोटिल हो गया। आप अभ्यास करते समय भी चोटिल हो सकते हैं या फिर आप विश्व कप के पहले ही मैच में चोटिल हो सकते हो। आईपीएल और विश्व कप के बीच कुछ हफ्ते का समय है, जब आपको रिकवर होने का समय मिलेगा।”

ये भी पढ़ें: IPL 2019 शेड्यूल में बदलाव से खटाई में पड़ा जिम्‍बाब्‍वे का भारत दौरा

आशीष नेहरा ने विश्व कप 2019 के लिए अपना पसंदीदा पेस अटैक चुना, जिसमें जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को चुना। उन्होंने कहा, “आपको इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान तेज गेंदबाजों का एक पूल चाहिए होगा और वहां दो नई गेंदे होती हैं। मुझे लगता है कि शमी और उमेश अच्छा कर सकते हैं। शमी अच्छा वनडे गेंदबाज हैं। अगर आप मुझसे पूछें तो मेरी टॉप तीन गेंदबाज होंगे- बुमराह, भुवनेश्वर और शमी। आप चाहें तो खलील अहमद, मोहम्मद सिराज और उमेश में से किसी को चुन सकते हैं।”

हालांकि नेहरा ने कहा कि युवा गेंदबाज बड़े टूर्नामेंट में दबाव में आ सकते हैं। उन्होंने कहा, “ये कहना जल्दबाजी होगी कि खलील विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। वहां काफी दबाव होगा। खलील और सिराज के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं और वो घबरा सकते हैं। आपको इंजरी का भी ध्यान रखना होगा। फिलहाल केवल बुमराह और भुवनेश्वर का खेलना ही निश्चित है।”

Editor's Pick