• Home
  • News
  • Ashish Nehra is naturally funny, says Virat Kohli

आशीष नेहरा का इंटरव्यू देखकर उनके फैन बने विराट कोहली

आशीष नेहरा आईपीएल 2017 के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

Edited By : Devbrat Bajpai |Oct 07, 2017, 04:00 PM IST

Published On Oct 07, 2017, 04:00 PM IST

Last UpdatedOct 07, 2017, 04:00 PM IST

विराट कोहली और आशीष नेहरा  © AFP
विराट कोहली और आशीष नेहरा © AFP

आशीष नेहरा ने 38 साल की उम्र में टीम इंडिया में वापसी की है। उन्होंने जबसे वापसी की है खबरों में छाए हुए हैं। पिछले दिनों नेहरा गौरव कपूर के साथ ‘ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन शो’ में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि चोट और बीमार हो जाने की वजह से उन्हें पिछले महीनों में किस तरह से तकलीफ झेलनी पड़ी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह अपना आखिरी मैच 40 साल की उम्र में खेलेंगे। उस इंटरव्यू में नेहरा अपने मस्तमौला अंदाज में बातचीत करते नजर आए थे। जिसको लेकर खासी चर्चा भी हुई थी।

अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली खुद इस शो में पहुंचे और उन्होंने कहा, “मैं इस शो में आया ही हूं नेहरा का एपिसोड देखकर, मुझे इस शो में आने की प्रेरणा ही वहीं से मिली है। जबतक मैंने नेहराजी का एपिसोड नहीं देखा था मेरा मन नहीं था। वैसा इंटरव्यू मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने बताया कि नेहरा सिर्फ अच्छे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि मजेदार व्यक्ति भी हैं। कोहली ने आगे कहा, “लोगों को ये पता भी नहीं है कि वह मजेदार बनने की कोशिश नहीं करते बल्कि असल में मजेदार हैं। उनके साथ कभी भी बैठ जाओ। एक तो बात खत्म नहीं होती, एक बार शुरू होती है न, फिर सुबह से रात तक का पूरा प्लान बता देंगे। अगर आपने गलती से बात छेड़ दी, बस नाश्ते में मैंने ये खाया था, इतने बजे ये खाया था, दोपहर को ये हुआ, शाम को ये हुआ, मैं बता रहा हूं, मुझसे पूछ लो तुम… लेकिन वह बहुत अच्छे इंसान हैं।” [ये भी पढ़ें: आशीष नेहरा का इंटरव्यू, है खास अंदाज]

कोहली ने कहा, “नेहरा मजेदार बनने की कोशिश नहीं करते बल्कि वह स्वभाविक रूप से मजेदार हैं इसलिए हम उनसे आसपास रहना पसंद करते हैं। अभी मिलेंगे टी20 में।”

Editor's Pick