- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ashish Nehra set to retire from International cricket on november 1
1 नवंबर को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेलेंगे आशीष नेहरा!
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोटला टी20I के बाद संन्यास लेंगे आशीष नेहरा
Published On Oct 11, 2017, 05:23 PM IST
Last UpdatedOct 11, 2017, 05:23 PM IST

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा 1 नवंबर को अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे। खबरों के मुताबिक आशीष नेहरा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी चुना जाएगा और पहले टी20 मैच के बाद वो संन्यास ले लेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच नेहरा के घरेलू मैदान कोटला में होगा, जहां आखिरी बार नेहरा मैदान पर उतरेंगे।
38 साल के आशीष नेहरा 18 साल से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। 10 साल पहले नेहरा ने चोट के चलते टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन टी20 फॉर्मेट में वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में भी उन्हें सेलेक्टर्स ने टीम में चुना लेकिन पहले दो टी20 मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक बुधवार यानि की आज आशीष नेहरा ने कप्तान विराट कोहली से बातचीत की और अपने संन्यास की बात जाहिर की। गुवाहाटी टी20 जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की बस पर ‘हमला’
सूत्रों के मुताबिक नेहरा ने पूरी टीम को बुलाया और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कही। नेहरा की ये बात सुनकर पूरी टीम इंडिया हैरान रह गई। नेहरा ने टीम इंडिया से गुजारिश करते हुए कहा कि उन्हें करियर का आखिरी मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेलने दिया जाए। आपको बता दें आशीष नेहरा ने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट खेले और 44 विकेट झटके। नेहरा ने 120 वनडे में 157 विकेट लिए। 26 टी20 में नेहरा ने 34 विकेट अपने नाम किए।