आशीष नेहरा की पत्‍नी रुशमा अस्‍पताल में भर्ती, फैन्‍स ने मांगी दुआएं

आशीष ने साल 2007 में रुशमा नेहरा के साथ की थी शादी।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 27, 2018, 06:26 PM IST

Published On Jun 27, 2018, 06:26 PM IST

Last UpdatedJun 27, 2018, 06:26 PM IST

Ashish Nehra with wife Rushma © Instagram

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की पत्‍नी रुशमा नेहरा इन दिनों अस्‍पताल में भर्ती हैं। उन्‍होंने खुद अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से एक पोस्‍ट कर फैन्‍स को इसकी जानकारी दी। हालांकि उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में ये नहीं बताया कि किसी बीमारी के कारण उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा।

रुशमा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, “सही दिशा में छोटे कदम लिए जा रहे हैं। जिंदगी ठीक वैसी नहीं होती जैसी इंस्‍टाग्राम पर नजर आती है। मैं बस अपने जीवन में चुनौतियों का एक सच्‍चा संघर्ष लोगों के साथ शेयर करना चाहती हूं।”

Junior Nehra and Junior Tendulkar at Lord’s@sachintendulkar

A post shared by Rushma Nehra (@rd.nehra) on

आशीष नेहरा के फैन्‍स जल्‍द से जल्‍द रुशमा के ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। आशीष नेहरा से साल 2007 में रुशमा के साथ लव मैरिज की थी। साल 2002 में इंग्‍लैंड दौरे पर पहली बार वो रुशमा से मिल थे, जहां दोनों के बीच अच्‍छी दोस्‍ती हो गई। पांच साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Grab on to whatever fun times you can#nehraji #familytime

A post shared by Rushma Nehra (@rd.nehra) on

आशीष नेहरा आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी कोच थे। रुशमा ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की थी। जिसमें लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड जूनियर नेहरा को जूनियर सचिन तेंदुलकर के साथ खेलते हुए दिखाया गया था।

Editor's Pick