• Home
  • News
  • Ashton Agar saved a dangerous six on the boundary and fans clapped

VIDEO: एश्टन एगर ने छक्का रोकने के लिए पार की सारी हदें, ये हैरतअंगेज वीडियो देख रह जाएंगे दंग

एश्टन एगर ने मलान के जोरदार पुल शॉट के जरिए बाउंड्री की तरफ गोली की रफ्तार से जा रही गेंद को न केवल छक्का जाने से रोका बल्कि 5 रन भी बचाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 17, 2022, 02:29 PM IST

Published On Nov 17, 2022, 02:29 PM IST

Last UpdatedNov 17, 2022, 02:29 PM IST

TWITETR

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल में 17 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले वनडे में इंग्लैंड ने डेविड मलान की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 9 विकेट खोकर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया। मलान ने 128 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 134 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

मलान ने जहां अपनी कमाल की बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीता, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर ने बाउंड्री पर हैरतअंगेज फील्डिंग से सभी को हैरान कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एश्टन एगर ने मलान के जोरदार पुल शॉट के जरिए बाउंड्री की तरफ गोली की रफ्तार से जा रही गेंद को न केवल छक्का जाने से रोका बल्कि 5 रन भी बचाए। एगर की इस शानदार फील्डिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये हैरतअंगेज फील्डिंग की घटना देखने को मिली 45वें ओवर में जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस अपना 9वां ओवर फेंक रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद शॉर्ट रही जिस पर मलान ने जोरदार पुल शॉट खेलते हुए गेंद को सीमा रेखा के लगभग पार भेज ही दिया था लेकिन डीप मिडविकेट पर खड़े एश्टन एगर ने डाइव लगाकर गेंद को हवा में ही लपक लिया और बाउंड्री लाइन के अंदर गिरने से पहले ही गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया। इस कमाल फील्डिंग के चलते कंगारू फील्डर ने पूरे पांच रन बचाए।

 

इस दौरान एक पल के लिए सभी को लगा कि गेंद आसानी से सीमारेखा के पार चली जाएगी लेकिन एगर ने बेहतरीन फील्डिंग ने गेंद को पहले ही रोक दिया। एगर की शानदार फील्डिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ बटोर रहा है।

Editor's Pick