- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ashwin surpasses James Anderson as he gains 10 ratings in updated ICC Test bowling rankings
ICC Test Rankings: अश्विन ने एंडरसन को पछाड़ा, कोहली ने लगाई लंबी छलांग
रविचंद्रन अश्विन ने ताजा ICC रैंकिंग में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को पछाड़ दिया है. कोहली को भी अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतक लगाने का फायदा मिला है
Published On Mar 15, 2023, 02:39 PM IST
Last UpdatedMar 15, 2023, 02:39 PM IST
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. 4 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने ताजा ICC रैंकिंग में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को पछाड़ दिया है. अहमदाबाद टेस्ट से दोनों गेंदबाज संयुक्त रुप से नंबर एक गेंदबाज थे लेकिन चौथे टेस्ट में अश्विन 7 विकेट लेकर एंडरसन से आगे निकल गए हैं. अश्विन के अब 869 रेटिंग प्वाइंट हो गए हैं जबकि एंडरसन के 859 प्वाइंट हैं.
A whole host of India stars have climbed the charts in the @MRFWorldwide ICC Men’s Player Rankings after the Border-Gavaskar triumph ?
Details ?
— ICC (@ICC) March 15, 2023
4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अश्विन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने 17.28 की औसत से कुल 25 विकेट अपने नाम किए थे. उन्हें जडेजा के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया.
रविन्द्र जडेजा को एक स्थान का नुकसान हुआ है जबकि अक्षर पटेल 6 पायदान चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बल्ले से दमदार योगदान देने वाले अक्षर हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में दो स्थान के सुधार के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गये। इस सूची में जडेजा और अश्विन शीर्ष दो स्थान पर हैं।
चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छठे से सातवें स्थान पर खिसक गये है। बल्लेबाजों की सूची में चोटिल ऋषभ पंत (नौवें) और रोहित शर्मा (10वें) शीर्ष 10 में शामिल भारतीय है।
अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 186 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली सात स्थान के सुधार के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गये। मैन ऑफ द मैच कोहली के अलावा इस मैच में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 17 पायदान ऊपर चढ़कर 46वें स्थान पर पहुंच गये।
इस मैच की पहली पारी में 180 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा करियर के सर्वश्रेष्ठ 815 रेटिंग अंक के साथ रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गये। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 102 और 81 रन की शानदार पारी खेलने वाले डेरिल मिशेल भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 800 रेटिंग अंक तक पहुंच गये। वह हालांकि रैंकिंग में सुधार नहीं कर सके और आठवें स्थान पर बने हुए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 172 रन की मैच जिताने वाली पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा 14 स्थान के सुधार के साथ रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गये।