- Home
- News
- Asia cup 2018: Bangladesh captain mashrafe mortaza says boys can show their character in final against India
मशरफे मुर्तजा ने कहा- फाइनल में भारत के खिलाफ दिखाएंगे सर्वश्रेष्ठ खेल
भारतीय टीम के खिलाफ जब बांग्लादेशी शुक्रवार को एशिया कप फाइनल में उतरेंगे तो अपना सर्वश्रेष्ठ मैदान पर झोंक देंगे।
Published On Sep 27, 2018, 10:37 AM IST
Last UpdatedSep 27, 2018, 10:37 AM IST
Bangladesh cricket team@ IANS
एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने वाली बांग्लादेश की टीम ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। खराब शुरुआत के बाद भी बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा और फिर उनको 202 रन पर रोक कर 37 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान को हराने के बाद लगातार दूसरे जबकि अपने तीसरे एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश की टीम का सामना भारतीय टीम से होगा। इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने फाइनल से पहले अपने इरादे जाहिर किए।
बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम को मिले आत्मविश्वास पर भरोसा जताया। उनका कहना कि भारतीय टीम के खिलाफ जब बांग्लादेशी शुक्रवार को एशिया कप फाइनल में उतरेंगे तो अपना सर्वश्रेष्ठ मैदान पर झोंक देंगे।
कप्तान ने माना की अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और ओपनर तमीम इकबाल के टीम में ना होने से भारत के खिलाफ फर्क पड़ेगा। मुर्तजा ने कहा कि हमें पता है भारत की टीम काफी मजबूत है। शाकिब अल हसन और तमीम इस वक्त टीम में नहीं हैं लेकिन फिर भी मुझे उम्मीद है हमारी टीम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएगी।
बांग्लादेश की टीम तीसरी बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है। सबसे पहले टीम ने साल 2012 में एशिया कप का फाइनल खेला था। टी-20 फॉर्मेट में खेले गए पिछले एशिया कप में भी बांग्लादेश फाइनल तक पहुंची थी। 2012 में पाकिस्तान जबकि 2016 में भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था।