बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 न से रौंदकर एशिया कप में धमाकेदार आगाज किया है। बांग्लादेश की ओर से रखे गए 262 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 35.2 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत से बाहर निकल मुशफिकुर रहीम (144) के बेहतरीन शतक के दम पर 49.3 ओवर में 261 रन बनाए थे।
Add Cricket Country as a Preferred Source
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उसने अपने दो विकेट महज एक रन पर ही गंवा दिए। इसके बाद रहीम ने अपनी टीम को स्थिरता प्रदान की और 261 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रहीम ने अपनी शतकीय पारी में 150 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा चार छक्के लगाए। वह आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए और इसी के साथ बांग्लादेश की पारी समाप्त हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका भी अच्छी शुरुआत से महरूम रही। बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 28 रन के कुल स्कोर तक उसके दोनों सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस (0) और उपुल थरंगा (27) को पवेलियन भेज दिया।
यहां से विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार जारी रहा। टीम ने 69 के कुल स्कोर पर अपने सात विकेट खो दिए थे। अंत में दिलरुवान परेरा (29) और सुरंगा लकमल (20) ने थोड़ा संघर्ष जरूर किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। लसिथ मलिंगा तीन रन पर नाबाद रहे।
बांग्लादेश की तरफ से मुर्तजा, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन ने दो-दो विकेट लिए। शाकिब अल हसन, रुबेल हुसैन और मोसादेक हुसैन को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का जो फैसला किया था उसे शुरुआती कुछ पलों में मलिंगा ने गलत साबित कर दिया था। मलिंगा ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर लिटन दास (0) को आउट किया तो वहीं अगली ही गेंद पर शाकिब अल हसन को खाता खोले बगैर पवेलियन की राह दिखाई।
इसी बीच तमीम इकबाल को सुरंगा लकमल की गेंद पर चोट लगी और वह मैदान से बाहर चले गए।
यहां से रहीम ने संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाया और मोहम्मद मिथुन (63) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को भी मलिंगा ने तोड़ा। मिथुन, मलिंगा की गेंद पर कुशल परेरा के हाथों लपके गए। उनका विकेट 134 के कुल स्कोर पर गिरा। मिथुन ने अपनी पारी में 68 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए।
मिथुन के जाने के बाद हालांकि रहीम अकेले संघर्ष करते रहे। उन्हें दूसरे छोर से विकेट पर पैर जमाने वाला बल्लेबाज नहीं मिला।
TRENDING NOW
मेहदी हसन (15 रन), मुर्तजा (11 रन) और मुस्तफिजुर रहमान (10 रन) ही निचले क्रम में दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।
श्रीलंका की तरफ से मलिंगा ने चार विकेट अपने नाम किए। धनंजय डी सिल्वा को दो विकेट मिले। सुरंगा लकमल, अमिला अपोंसो और थिसारा परेरा को एक-एक विकेट मिला।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.