डीन जोंस बोले- फिर से हांगकांग का वनडे स्‍टेटस बहाल होनी चाहिए

भारत के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप मैच में हांगकांग की टीम ने काफी प्रभावित किया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 20, 2018, 05:23 PM IST

Published On Sep 20, 2018, 05:23 PM IST

Last UpdatedSep 20, 2018, 05:23 PM IST

ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी डीन जोंस  मौजूदा एशिया कप में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में हांगकांग के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं।

मौजूदा समय में कमेंट्री बॉक्‍स की शोभा बढ़ा रहे जोंस ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से हांगकांग को फिर वनडे स्‍टेटस का दर्जा देने का आग्रह किया है। जोंस का कहना है कि हांगकांग की टीम इसकी हकदार है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ग्रुप ए मुकाबले में भारतीय टीम 30 ओवर में एक समय 1 विकेट पर 161 रन बना चुकी थी। बावजूद इसके हांगकांग के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश कर आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज भारतीय टीम को 285 रन पर रोक दिया।

286 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी की। ओपनर निजकत खान ने 92 जबकि कप्‍तान अंशुमन रथ ने 73 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से डेब्‍यू मैच खेलने वाले पेसर खलील अहमद और दो कलाई के स्पिन गेंदबाजों की बदौलत भारतीय टीम अंत में 26 रन से मुकाबला जीतने में सफल रही। इस मैच के बाद जोंस ने शानदार प्रदर्शन के लिए हांगकांग की टीम को बधाई दी। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि यदि आईसीसी के पास ‘दिल’ है तो फिर से वनडे स्‍टेटस बहाल कर देनी चाहिए।

हांगकां ने हाल में आईसीसी वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर में हार के बार अपना वनडे स्‍टेटस खो दिया है।

Editor's Pick