• Home
  • News
  • Asia cup 2018: Pakistan, Afghanistan set to renew budding rivalry

पाकिस्तान के लिए मुसीबत बन सकता है अफगानिस्तान

पाकिस्तान की टीम को पिछले मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों हार मिली थी तो वहीं अफगानिस्तान ने लगातार दो मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश के हराया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 21, 2018, 04:14 PM IST

Published On Sep 21, 2018, 04:14 PM IST

Last UpdatedSep 21, 2018, 04:14 PM IST

एशिया कप में इस बार ताकतवर टीम बनकर उभरी अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर फोर में पाकिस्तान को खेलना है। पाकिस्तान की टीम को पिछले मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों हार मिली थी तो वहीं अफगानिस्तान ने लगातार दो मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया है।

अफगानिस्तान की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में दिख रही है। गेंदबाजी के लिए जानी जाने वाली अफगान टीम के बल्लेबाज भी रंग में है। श्रीलंका के खिलाफ टीम के बल्लेबाजों ने 249 रन बनाए जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 255 रन का स्कोर खड़ा किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान ने श्रीलंका का चौंकाया

पांच बार की एशिया कप चैंपियन को अफगानिस्तान की टीम ने 91 रन के अंतर से हराया। शानदार गेंदबाजी आक्रमण वाली अफगान टीम को बल्लेबाजों का भरपूर साथ मिला। पहले मैच में पहले, दूसरे और चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी की वर्ल्डक्लास गेंदबाजी के आगे लंकन टीम बिखर गई।

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को धूल चटाया

दूसरे मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने 255 रन बनाए और फिर गेंदबाजों ने बांग्लादेशी टीम पर शिकंजा कस दिया। बांग्लादेशी टीम महज 119 रन पर सिमट गई और अफगानिस्तान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप में टॉप किया।

पाकिस्तान के लिए मुसीबत

अफगानिस्तान की गेंदबाजी पूरे रंग में है और अब बल्लेबाजी भी चल पड़ी है। वैसे तो अब तक दोनों टीमों के बीच सिर्फ दो 2014 के बाद से दोनों टीमों के बीच वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है।

Editor's Pick