एशिया कप क्वालीफायर: नेपाल हारी, हॉन्ग कॉन्ग-UAE की टीम फाइनल में

हॉन्ग कॉन्ग की टीम ने नेपाल को आखिरी लीग मैच में हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 04, 2018, 01:44 PM IST

Published On Sep 04, 2018, 01:44 PM IST

Last UpdatedSep 04, 2018, 01:44 PM IST

Christopher Carter of Hong Kong © Getty Images

एशिया कप क्लावीफायर के अंतिम लीग मुकाबलों में हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर और यूएई की टीमों ने जीत दर्ज की। इसी के साथ एशिया कप क्वालीफायर की फाइनल दो टीमों के नाम का भी फैसला हो गया। अब 6 सितंबर को मेजबान यूएई और हॉन्ग कॉन्ग के बीच एशिया कप में पहुंचने के लिए फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

दिन का पहला मुकाबला टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मलेशिया और सिंगापुर के बीच खेला गया। सिंगापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया को जीत के लिए 276 का स्कोर खड़ा किया। अनीस पराम ने 95 गेंद पर 100 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की पूरी टीम 49.5 ओवर में 247 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और सिंगापुर ने यह मुकाबला 29 रन से अपने नाम किया। टीम के विकेटकीपर शफिक शरीफ ने सबसे ज्यादा 93 रन की पारी खेली जबकि विरनदीप सिंह ने 50 गेंद पर 53 रन बनाए। सिंगापुर के गेंदबाज अमजद महमूद ने 10 ओवर में 49 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए।

दिन का दूसरे मुकाबले में यूएई ने ओमान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया है। 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की पूरी टीम 195 रन पर ऑलआउट हो गई।

दिन के तीसरे मुकाबले में नेपाल की टीम को हॉन्ग कॉन्ग के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉन्ग कॉन्ग के सामने महज 95 रन का लक्ष्य रखा था। इस जीत के साथ ही उसके फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो गया।

Editor's Pick