एशिया कप से बाहर हुए चोटिल तमीम इकबाल

इकबाल श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 15, 2018, 08:21 PM IST

Published On Sep 15, 2018, 08:21 PM IST

Last UpdatedSep 15, 2018, 08:21 PM IST

Tamim Iqbal © AFP

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप की खराब शुरुआत हुई है। टीम के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल श्रीलंका के खिलाफ पहले ही लीग मैच में चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

इकबाल श्रीलंका के खिलाफ मैच में बांग्लादेशी टीम की पारी की शुरुआत करने उतरे थे। मैच के दूसरे ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में इकबाल की कलाई पर चोट लग गई। जिसके बाद तमीम को तुरंत ही मैदान से बाहर ले जाया गया। तमीम को सीधे अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन के बाद तमीम की कलाई में फ्रैक्चर का पता चला। टीम मैनेजमेंट ने इकबाल को टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश टीम पहले ही शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम की फिटनेस की परेशानी झेल रही है। दोनों ही खिलाड़ी 100 प्रतिशत फिट नहीं है। तमीम भी टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले ही चोटिल थे। फील्डिंग अभ्यास के दौरान उनके दाएं हाथ की उंगली पर चोट लगी थी, जिसके बाद मोमिनुल हक को उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया था।

Editor's Pick