• Home
  • News
  • Asia Cup 2018 : We dominated the entire tournament and this is the reward; says Rohit Sharma

रोहित ने एशिया कप खिताबी जीत का श्रेय साथी खिलाड़ियों को दिया

रोहित शर्मा ने फाइनल में 48 रन की पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 29, 2018, 02:34 AM IST

Published On Sep 29, 2018, 02:34 AM IST

Last UpdatedSep 29, 2018, 02:34 AM IST

Rohit-Sharma © Getty Images (file photo)

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्‍तानी में बांग्‍लादेश को हराकर एशिया कप खिताब अपने नाम कर लिया। खिताबी जीत से उत्‍साहित रोहित ने कहा कि उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट में अच्‍छी क्रिकेट खेली जिसका परिणाम उन्‍हें खिताब के रूप में मिला।

भारत ने शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में बांग्‍लादेश को 3 विकेट से हराकर ओवरऑल 7वीं बार एशिया कप खिताब पर कब्‍जा किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जीत के बाद रोहित ने कहा, ‘ हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्‍छी क्रिकेट खेली। इसी का परिणाम हमें खिताब के रूप में मिला है। मुझे खुशी है कि मैं इस मैच का हिस्‍सा हूं। जीत का पूरा श्रेय टीम को जाता है जिन्‍होंने एकजुट होकर बढि़या प्रदर्शन किया। बांग्‍लादेश ने भी शानदार खेल दिखाकर हमपर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन अहम मौकों पर हमारे बल्‍लेबाजों की ओर से खेली गई संयमित पारी से एशिया कप खिताब हमारी झोली में आ गया।’

गौरतलब है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रही। रोहित ने इस टूर्नामेंट के 5 मैचों में कुल 317 रन बनाए। भारतीय कप्‍तान ने फाइनल में 55 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली।

Editor's Pick