• Home
  • News
  • Asia Cup 2022: Hong Kong All Out on 38 runs & Pakistan Won by 155 runs and enters in SUuper 4

PAK vs HK: हांगकांग को 155 रनों से रौंद सुपर-4 में पहुंचा पाकिस्तान, इस दिन होगा भारत से होगा सामना

PAK vs HK: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवान के नाबाद 78 रनों के दम पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हांगकांग की टीम महज 38 रनों पर ढेर हो गई।

Edited By : Vanson Soral |Sep 02, 2022, 10:26 PM IST

Published On Sep 02, 2022, 10:26 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2022, 10:26 PM IST

@TheRealPCB

पाकिस्तान ने एशिया कप 2022 के आखिरी लीग मैच में हांगकांग को रनों से रौंदते हुए सुपर-4 में पहुंच गया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवान के नाबाद 78 रनों के दम पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हांगकांग की टीम महज 10.4 ओवरों में 38 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने 155 रनों से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। शादाब ख़ान ने 4 और मोहम्मद नवाज़ ने 3 विकेट अपने नाम किये। नसीम शाह के खाते में 2 विकेट गये। दहानी को एक सफलता मिली।

सुपर-4 के सभी मैचों का कार्यक्रम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

  • 3 सितंबर- अफगानिस्तान vs श्रीलंका (शारजाह)
  • 4 सितंबर- भारत vs पाकिस्तान (दुबई)
  • 6 सितंबर- भारत vs श्रीलंका (दुबई)
  • 7 सितंबर- अफगानिस्तान vs पाकिस्तान (दुबई)
  • 8 सितंबर- अफगानिस्तान vs भारत (दुबई)
  • 9 सितंबर- पाकिस्तान vs श्रीलंका (दुबई)

हांगकांग का 38 रनों पर सिमटना पाकिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे कम स्कोर हैं। वहीं, रनों के लिहाज से पाकिस्तान दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम T20I स्कोर

38 हांगकांग शारजाह 2022 *
60 वेस्टइंडीज कराची 2018
80 न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 2010
82 स्कॉटलैंड एडिनबर्ग 2018

एशिया कप में सबसे कम टोटल: (T20)

2022 में हांगकांग बनाम पाकिस्तान- 38/10
2016 में संयुक्त अरब अमीरात बनाम भारत- 81/9
2016 में संयुक्त अरब अमीरात बनाम बांग्लादेश- 82/10

T20I में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत (पूर्ण सदस्य)

172 SL बनाम केन्या, जोहानिसबर्ग 2007
155 पाकिस्तान बनाम हांगकांग, शारजाह 2022 *
143 भारत बनाम आयरलैंड, डबलिन 2018
143 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2018
137 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, बस्सेतेरे 2019

 

 

Editor's Pick