Asia Cup 2023: सुपर-4 के मुकाबले अगर बारिश से धुले, तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी ?

सुपर-4 में शनिवार नौ सितंबर को श्रीलंका- बांग्लादेश और 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 08, 2023, 12:06 PM IST

Published On Sep 08, 2023, 12:06 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2023, 12:06 PM IST

Premadasa Stadium

(Photo credit-Social Media)

कोलंबो. एशिया कप 2023 सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया. अब सुपर-4 में शनिवार नौ सितंबर को श्रीलंका- बांग्लादेश और 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, मगर मैच से पहले बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया गया है. एशिया कप 2023 सुपर-4 के बाकी बचे मैच के रद्द होने का खतरा है.

पिछले कुछ समय से कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से भारतीय टीम को कोलंबो के इनडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस करना पड़ा. वेदर. कॉम के मुताबिक नौ सितंबर से 17 सितंबर के बीच कोलंबो में 80 फीसदी बारिश की संभावना है, ऐसे में अगर सुपर-4 के मुकाबले में बारिश होती है, तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुपर-4 मुकाबले में बारिश, तो कौन खेलेगा फाइनल ?

बारिश की वजह से अगर सुपर-4 से सभी मैच रद्द हो जाते है तो फाइनल में पाकिस्तान की टीम क्वालिफाई कर जाएगी. पाकिस्तान से सुपर-4 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था और दो प्वॉइट्स हासिल किए थे. अगर पाकिस्तान के दोनों मैच रद्द हो जाते हैं, तो वह छह अंक के साथ फाइनल में पहुंच जाएगी. बांग्लादेश एक मैच हार चुका है और उसके बचे हुए दोनों मैच बारिश के कारण रद्द हो जाते है तो उनके 2 पॉइंट्स ही रहेंगे.

ऐसे में पाकिस्तान के साथ भारत और श्रीलंका में से किसी एक टीम फाइनल की दावेदार है. भारत और श्रीलंका को सुपर-4 में तीन-तीन मैच खेलने हैं. भारत और श्रीलंका के पास सभी मैच रद्द होने की स्थिति में रन रेट भी एक होगा, ऐसे में टॉस से दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला हो सकता है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दासुन शनाका के बीच टॉस होगा जो टीम टॉस जीतेगी, वह पाकिस्तान के साथ फाइनल खेलेगी.

Editor's Pick