• Home
  • News
  • ASIA CUP के लिए 2020 तक BCCI के जवाब का इंतजार करेगा PCB

ASIA CUP के लिए जून 2020 तक BCCI के जवाब का इंतजार करेगा PCB

टूर्नामेंट को स्थानांतरित करने का अंतिम फैसला हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद का विशेषाधिकार है

Edited By : Press Trust of India |Sep 29, 2019, 09:05 PM IST

Published On Sep 29, 2019, 09:05 PM IST

Last UpdatedSep 29, 2019, 09:05 PM IST

Virat Kohli with Azhar Ali @Getty image (file photo)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले साल सितंबर में होने वाले एशिया कप में प्रतिनिधित्व के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पुष्टि करने की समय-सीमा जून 2020 तक रखी है।

पढ़ेें: सीएसी मामले में मुझे हितों का कोई टकराव नजर नहीं आता : विनोद राय

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने इंटरव्यू में कहा, ‘हमें देखना होगा कि क्या भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान आने को सहमत होता है या नहीं। अगले साल सितंबर के लिए अभी काफी समय है लेकिन जून तक हमें पता होना चाहिए कि यह टूर्नामेंट कहां होगा और भारत के हिस्सा नहीं लेने के कारण इसकी मेजबानी यहां हो पाती है या नहीं।’

टूर्नामेंट को स्थानांतरित करने का अंतिम फैसला हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद का विशेषाधिकार है।

खान ने कहा, ‘लेकिन यह फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद और आईसीसी को करना है। हमें एशिया कप में भारत की मेजबानी के लिए तैयार हैं।’

पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका पहले टी20 में टॉस के दौरान नजर आए ‘तीन कप्तान

खान ने हालांकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण रिश्तों के दौरान द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत की मेजबानी को लेकर होने वाली समस्याओं को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, ‘बोर्ड से बोर्ड के स्तर पर हमारे भारत के साथ अच्छे रिश्ते हैं लेकिन उनके यहां सरकार का काफी हस्तक्षेप है और द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए हम उनके पीछे नहीं दौड़ सकते। अगर वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें हमें बताना होगा और प्रतिबद्धता देनी होगी। हमें तटस्थ स्थल पर खेलने में कोई परेशानी नहीं है।’

Editor's Pick