डिफेंडिंग चैंपियन भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। इससे एक दिन पहले टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर के खिलाफ करेगी।
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का टूर्नामेंट में खेलना तय है जबकि बाकी स्थान के लिए यूएई , सिंगापुर , ओमान , नेपाल , मलेशिया और हांगकांग के बीच दावेदारी है।
गुप ए में भारत , पाकिस्तान और क्वालीफायर जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका , बांग्लादेश और अफगानिस्तान को जगह मिली है। टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई मं 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को होगा। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर चार के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसके बाद दो टीमों के बीच फाइनल होगा।
एशिया कप कार्यक्रम इस प्रकार है :
ग्रुप स्टेज:
15 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई)
16 सितंबर : पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर (दुबई)
17 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
18 सितंबर : भारत बना क्वालीफायर (दुबई)
19 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
20 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
21 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (दुबई), ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता अबु धाबी)
23 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता (दुबई), ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)
25 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता (दुबई)
26 सितंबर : ग्रुप ए उप विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)
28 सितंबर : फाइनल (दुबई)