×

धीमी गेंदों पर मेहनत कर रहे हैं: भुवनेश्वर कुमार

भुवी ने अपने चार ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 5, 2016 10:00 AM IST

भुवनेश्वर कुमार © Getty Images
भुवनेश्वर कुमार © Getty Images

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप टी20 मैच में शानदार वापसी की है। एशिया कप के चौथे मैच में युएई के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट हासिल किए। भुवी ने अपने 4 ओवर में 8 रन दिए। आपको बता दें कि भुवी को भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के जगह टीम में शामिल किया गया। मैच में अपने अच्छे प्रदर्शन से खुश भुवी ने कहा कि उन्होंने अपने गेंदबाजी में काफी मेहनत की है। खासकर उन्होंने धीमी गेंदों को और ज्यादा बेहतर किया है और इसे आगे और सुधारने की कोशिश करेंगे। भुवी काफी समय बाद टी20 मैच खेल रहे हैं। एशिया कप के पहले भुवी ने पिछले साल अक्टूबर में अपना टी20 मैच खेला था। जो कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। ये भी पढ़ें: किसी भी टीम से कही पर भी टक्कर ले सकती है भारतीय टीम: महेन्द्र सिंह धोनी

भुवी ने कहा “ फिर से भारतीय टीम में वापसी करना बेहद सुखद अहसास था और मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। शुरुआत में, मैं थोडा घबराया हुआ था क्योंकि मैं काफी लम्बे समय के बाद गेंदबाजी कर रहा था और मैं इसका इंतजार कर रहा था। मेरे इस प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं इसे याद रखूंगा।

भुवी ने आगे कहा कि मैं अपनी गेंदों में विविधता लाना चाहता हूं और इस लिए मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं। मैं अंतिम ओवर में योर्कर डाल सकता हूं जो कि मेरे लिए फायदेमंद साबित होगा इसलिए मैं इसको अपनी गेंदबाजी में शामिल करना चाहता हूं। स्लो योर्कर के कारण मुझे जल्दी जल्दी विकेट मिलेगें जिसकी मैं जमकर तैयारी भी कर रहा हूं।

TRENDING NOW