×

एशिया कप: भारत आज संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा

धोनी इस मैच में उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जो अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 3, 2016 10:34 AM IST

टीम इंडिया © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

पहली बार टी-20 फारमेट में खेले जा रहे एशिया कप में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भिड़ेगी। भारत का यह चौथा और अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच है। भारत अपने पहले के तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बना चुका है। फाइनल में उसका सामना 6 मार्च को मेजबान बांग्लादेश से होगा। भारत ने अभी तक एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को और तीसरे मैच में श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट ले लिया है।टीम इस समय हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ये भी पढ़ें: अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को लेकर युवराज ने दिया बड़ा बयान

भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस मैच में उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जो अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। वहीं अब तक अपने तीनों मैच गंवाकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी यूएई की टीम काफी हद तक अपने कप्तान अमजद जावेद पर निर्भर रहेगी जिन्होंने क्वालीफाइंग मैचों को मिलाकर इस टूर्नामेंट के छह मैचों में 12 विकेट लिए हैं। ये भी पढ़ें: जानें T20I में कब-कब हुआ सुपर ओवर का इस्तेमाल

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने अपनी जीत का सिलसिला साल 2016 के शुरुआत से ही कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई टीम इंडिया ने टी20 मैचों में कंगारुओं को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था। ये टीम इंडिया की विदेशी जमीन पर सबसे बड़ी जीत थी।

TRENDING NOW

उसने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया था। इसके बाद भारतीय टीम ने अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय दौरे पर आयी श्रीलंकाई टीम को भी 2-1 से करारी शिकस्त दी थी और ये विजय अभियान टीम इंडिया ने एशिया कप में भी जारी रखा है।