×

हमारे गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक नहीं चलेगी: अफरीदी

2016 के एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तानी टीम भारत से खेलेगी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 27, 2016 3:56 PM IST

शाहिद अफरीदी  © Getty Images
शाहिद अफरीदी © Getty Images

पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज और कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि उनके तेज गेंदबाज एशिया कप के पहले टी20 में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेंगे और उनकी टीम भारतीय टीम को करारी शिकस्त देने के मकसद से उतरेगी। 2016 के एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तानी टीम भारत से खेलेगी। ये दोनों ही टीम एक दूसरे के चिरप्रतिद्वंदी हैं। अगर बात करें एशिया कप की तो इन दोनों ही टीमों ने एशिया कप में कुल 10 मैच खेले हैं और इन दोनों ने एक दूसरे को 5-5 बार हराया है। यानि दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर बराबर जीत दर्ज की है। ये भी पढ़ें: विराट कोहली के पाकिस्तानी प्रशंसक को मिली जमानत

पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि उनके गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक नहीं चल पाएगी और वो जल्दी ही घुटने टेक देंगे। हमारे गेंदबाज भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की एक नहीं चलने देंगे और सिर्फ 6 ओवर में ही उन्हें पवेलियन की ओर चलता करेंगे। अफरीदी ने कहा कि हमारे पास चार तेज गेंदबाज हैं जिनका उपयोग हम शुरुआती 6 ओवरों में करके भारतीय शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने के लिए करेंगे। ये भी पढ़ें: विराट को जल्दी चलता करना चाहेगी पाकिस्तानी टीम

अफरीदी ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स को अच्छी तरह से खेलते है इसलिए स्पिन गेंदबाजी की कमान मेरे हाथ में होगी और मेरा साथ बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज देंगे। आपको बता दें कि मोहम्मद नवाज ने पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन किया था। और इस समय पाकिस्तानी गेंदबाज आमिर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

TRENDING NOW

आपको बता दें कि मोहम्मद आमिर पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी थे जिसके लिए उन्हें प्रतिबंधित भी किया गया था। फ़िलहाल पाकिस्तानी कप्तान शाहिद ने कहा है कि हम अच्छा करेंगे पिछली गलतियां नहीं दोहराएंगे।