add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम के प्रदर्शन से खुश हैं: कप्तान धोनी

विराट के बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 2, 2016 12:20 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

भारतीय वनडे व टी20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के लगातार बढ़िया प्रदर्शन से काफी खुश हैं। कल खेले गए मैच में भारत टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। एशिया कप का तीसरा मैच खेल रहे टीम इंडिया ने लगातार अपना तीसरा मैच जीतकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। भारत ने एशिया कप के पहले मैच में मेजबान बांग्लादेश को हराया था। वहीं टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में अपने चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। ये भी पढ़ें: धोनी के पास तीसरा विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका: सहवाग

धोनी ने कहा कि हमारी टीम ने 10 मैचों में से 9 टी20 मैच जीत दर्ज की है जो टीम के लिए काफी अच्छी बात है इससे टीम का मनोबल बढ़ा है।धोनी ने भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि युवराज को बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी अच्छा लग रहा है। युवी अपने रंग में दिख रहे है। युवी ने कल श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 35 रन ठोक डाले थे। ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों के कुछ शानदार पल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने 7 चौकों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। विराट के बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। एशिया कप में विराट को लगातार दूसरी बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।

वहीं धोनी ने कल खेले गए मैच में पिच पर अपनी संतुष्टि दिखाई। धोनी ने कहा कि शुरुआत में इस पिच पर बल्लेबाजी करना थोडा मुश्किल था लेकिन दूसरी पारी में रनों का पीछा करना थोड़ा आसान हो गया था।