add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

महिला एशिया कप T20: भारत ने पाकिस्तान को दी 7 विकेट से शिकस्त

भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 20 ओवर में महज 72 रन ही बनाने दिया। जवाब में 16.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी 73 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - June 9, 2018 12:54 PM IST

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 20 ओवर में महज 72 रन ही बनाने दिया। जवाब में 16.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी 73 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में भारतीय महिलाएं हावी दिखी। भारत की तरफ से एकता बिस्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

72 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मिताली राज के रूप में बड़ा झटका लगा। मिताली बिना खाता खोले ही आउट हो गई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मंधाना ने 40 गेंद पर 38 रन की पारी खेली जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 49 गेंद पर 34 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी।

भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर

पाकिस्तान को हराकर भारत ने प्वाइंट्स टेबल पर पहला स्थान हासिल कर लिया है। टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में से भारतीय महिलाओं ने 4 में जीत हासिल की है। भारत के पास 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं। पाकिस्तान के पास इस वक्त 5 मैच से 3 जीत के बाद 6 अंक ही है।