×

एशिया कप को छठी बार जीतने के मकसद से उतरेगी: टीम इंडिया

भारतीय टीम ने वर्ष 1984, 1988, 1990-91, 1995 और 2010 में एशिया कप का ख़िताब जीता था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 5, 2016 6:27 PM IST

टीम इंडिया  © AFP
टीम इंडिया © AFP

एशिया कप टी20 मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनायी है। टीम इंडिया का फाइनल मुकाबला मेजबान टीम बांग्लादेश से 6 मार्च 2016 को शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर बात करें तो भारत के पास छठी बार एशिया कप जीतने का सुनहरा मौका है जिसे वो हर हाल में पूरा करना चाहेगा। वहीं भारतीय टीम मेजबान बांग्लादेश को दूसरी बार हराने की कोशिश करेगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को 45 रनों से मात दी थी। वैसे एशिया कप में अब तक भारत और श्रीलंका ने पांच- पांच बार जीत दर्ज की है। ये भी पढ़ें: एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के सम्भावित 11 खिलाड़ी

इस तरह दोनों ही टीमों ने सामान रूप से एशिया कप की ट्राफी अपने नाम की है। यदि कल के मैच में टीम इंडिया बांग्लादेश को हरा देती है तो वो छठी बार एशिया कप अपने नाम कर लेगा। वहीं मेजबान बांग्लादेश पहली बार ख़िताब को अपने नाम करने के मकसद से टीम इंडिया से भिड़ेगा। इससे पहले भारतीय टीम ने वर्ष 1984, 1988, 1990-91, 1995 और 2010 में एशिया कप का ख़िताब जीता था। ये भी पढ़ें: पांच ऐसे कारण जिनके बदौलत बांग्लादेश जीत सकती है अपना फाइनल मैच

इसके आलावा टीम इंडिया एशिया कप में वर्ष 1997, 2004 और 2008 की उपविजेता रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि भारतीय टीम हमेशा एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से भिड़ी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में किसी और टीम से भिड़ेगी।

TRENDING NOW

वहीं इससे पहले बांग्लादेशी टीम ने एशिया कप में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ष 2012 में किया था और फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।