This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
एशिया कप फाइनल पर ही ध्यान देने की जरूरत: मुर्तजा
भारत, बांग्लादेश को पहले मैच में 45 रनों से हरा चुका है लेकिन लगातार तीन जीत के साथ मेजबान टीम का मनोबल काफी ऊपर है
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 4, 2016 5:21 PM IST


बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा एशिया कप में पहुंचने पर काफी खुश हैं लेकिन उनका कहना है कि टीम को इस समय सिर्फ फाइनल पर ही अपना ध्यान रखना होगा। मेजबान बांग्लादेश रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में भारत से भिड़ेगा। पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को हुए रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है। भारत, बांग्लादेश को पहले मैच में 45 रनों से हरा चुका है लेकिन लगातार तीन जीत के साथ मेजबान टीम का मनोबल काफी ऊपर है। वेबसाइट बीडीन्यूज डॉट कॉम ने गुरुवार को मशरफे के हवाले से लिखा है, “फाइनल अभी बाकी है। मैं सभी से कहना चाहूंगा कि सभी जमीन पर ही रहें और अपना स्वाभाविक खेल खेलें। खिलाड़ी किसी भी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं लें।” ये भी पढ़ें: पांच ऐसे कारण जिनके बदौलत बांग्लादेश जीत सकती है अपना फाइनल मैच
उन्हें कहा कि उनकी टीम के फाइनल में पहुंचने पर काफी सवाल थे लेकिन खिलाड़ी इस बात को लेकर आश्वस्त थे। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों को विश्वास था और इसी कारण हम यहां हैं। हम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ खेलने की कोशिश करेंगे। अगर हम ऐसा कर पाए तो यह अच्छा मैच होगा।” ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने युएई के खिलाफ जीता अपना चौथा मैच, ये रहे जीत के चार कारण
मशरफे फाइनल में हार जीत की अपेक्षा मैच का आनंद लेने पर ध्यान दे रहे हैं। यह बांग्लादेश का दूसरा एशिया कप का फाइनल है। आपको बता दें कि मेजबान बांग्लादेश ने एशिया कप में लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया है। उसने दो बड़ी टीमों पर जीत हासिल की है।
TRENDING NOW
उसने श्रीलंका को 23 रनों से मात दिया और मजबूत टीमों में से एक मानी जाने वाली पाकिस्तानी टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी।
