add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs ENG: अगर चौथा टेस्ट नहीं हारता है भारत तो स्थगित होगा एशिया कप

श्रीलंका ने हाल ही में कहा था कि वह जून में एशिया कप का आयोजन कराने की कोशिश करेगा लेकिन इसी दौरान ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी आयोजन होना है.

user-circle cricketcountry.com Written by Arun Kumar
Last Published on - February 28, 2021 7:41 PM IST

बीते साल कोरोना वायरस के कारण एशिया कप (Asia Cup) को स्थगित करना पड़ा था. हाल ही में श्रीलंका ने कहा था कि वह इस साल जून में इस टूर्नामेंट के आयोजन कराने की कोशिश करेगी. लेकिन पाकिस्तान को ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष ने कहा कि उसी दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल होना है और मौजूदा हालात में टीम इंडिया इस फाइनल में पहुंचती दिख रही है. ऐसे में एशिया को अब साल 2023 तक टाला जा सकता है.

पीसीबी के चैयरमैन अहसान मनी का कहना है कि भारत अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचता है तो एशिया कप 2021 को स्थगित किया जा सकता है. एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में इस साल जून में होना है, जबकि डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला भी 18 से 22 जून तक लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अहसान ने कराची में रिपोटरों से कहा, ‘एशिया कप को पिछले साल होना था लेकिन इसे 2021 के लिए स्थगित किया गया. मौजूदा स्थिति में ऐसा लगता है कि यह इस साल नहीं कराया जा सकता क्योंकि डब्ल्यूटीसी का फाइनल भी जून में होना है. श्रीलंका ने कहा है कि वह जून में इस टूर्नामेंट को कराने की कोशिश करेगा.’

भारत के इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया का डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं. हालांकि भारत को इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड से चौथे टेस्ट हर हाल में अपनी हार टालनी होगी.

अहसान ने कहा, ‘दोनों टूर्नामेंट के बीच तारीखों में टकराव हो रहा है. हमें लगता है कि एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा और इसे 2023 तक स्थगित कर देना चाहिए.’ एशिया कप का आयोजन पिछले साल सिंतबर में होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित किया गया था. एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इसका आयोजन स्थल बदलने की अपील की थी.