- क्रिकेट न्यूज़
- News
- asia cup top scorer: Mohammad Rizwan ended Asia Cup 2022 as the leading run-score Surpasses Virat Kohli
Asia Cup 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली एशिया कप 2022 में तीन पचास से अधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
Published On Sep 11, 2022, 11:55 PM IST
Last UpdatedSep 11, 2022, 11:55 PM IST
Asia Cup Highest Run Scorer: एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराते हुए छठी बार एशिया कप के खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 147 रनों पर ढेर हो गई।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 55 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत वह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। रिजवान ने कोहली को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम की। हालांकि इस टूर्नामेंट में कोहली शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की नाबाद पारी खेली।
एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन
- मोहम्मद रिजवान- 281
- विराट कोहली- 276
- इब्राहिम जादरान- 196
- भानुका राजापक्षा- 191
- पथुम निसंका 173
यह भी पढ़ें- PAK vs SL: बाबर ने कोहली से एक्सचेंज की फॉर्म, मजेदार मीम्स की आई बाढ़
मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली एशिया कप 2022 में तीन पचास से अधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम किया। भुवी ने कुल 11 विकेट हासिल किए। वहीं, वानिंदु हसरंगा 9 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर रहे।
And with that, we close the DP World #AsiaCup 2022, with Sri Lanka as CHAMPIONS! 🇱🇰🏆
What a tournament we’ve had! 🤩
Here are the overall performers who have impressed us with their incredible displays 👏#ACC #AsiaCup2022 #GetReadyForEpic pic.twitter.com/M5v6p5QGEw— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 11, 2022