- क्रिकेट न्यूज़
- News
- asia cup will be played in uae confirms bcci president sourav ganguly
श्रीलंका नहीं अब इस देश में होगा एशिया कप का आयोजन, सौरभ गांगुली ने किया साफ
एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से होना है। इस बार की मेजबानी श्रीलंका के पास थी लेकिन वहां के हालात अच्छे नहीं हैं और इसी वजह से उसने पहले ही बता दिया था कि वह इसका आयोजन नहीं कर सकता।
Published On Jul 21, 2022, 09:42 PM IST
Last UpdatedJul 21, 2022, 09:42 PM IST
मुंबई: एशिया कप की मेजबानी को लेकर छाए बादल अब छंट गए हैं। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि इस टूर्नमेंट का आयोजन अब यूएई में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद इस बात की जानकारी दी।
एशिया कप की मेजबानी की बारी इस बार श्रीलंका की थी लेकिन वहां के आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं। लंकाई बोर्ड भी साफ कर चुका है कि वह इस स्थिति में नहीं है कि टूर्नमेंट का आयोजन करवा सके। बोर्ड की ओर कहा गया था कि देश के पास विदेशी मुद्रा नहीं है और इसी वजह से वह एशिया कप की मेजबानी करने में सक्षम नहीं है।
Asia Cup will be held in the UAE, as it is the only place where there won’t be rain (in that duration): BCCI chief Sourav Ganguly after Apex council meeting
(File photo) pic.twitter.com/T93ShTdNvs
— ANI (@ANI) July 21, 2022
समाचार एजेंसी एएनआई के गांगुली के हवाले से बताया, ‘एशिया कप का आयोजन यूएई में होगा, वह इकलौती ऐसी जगह है जहां बारिश नहीं होती।’
एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होना था। एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होना है।