add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ASIA CUP 2022: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी को है पाक टीम के आत्मविश्वास पर विश्वास, जानें तारीफ करते हुए क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने पाकिस्तान और भारत के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पाकिस्तान का समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास जीतने का अवसर है क्योंकि उनके पास काफी आत्मविश्वास है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 28, 2022 3:13 PM IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशिया कप 2022 जीतने के लिए पाकिस्तान का समर्थन किया है। बाबर आजम की अगुवाई वाली द मेन इन ग्रीन रविवार, 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मेन इन ब्लू के खिलाफ  भिड़ने के लिए तैयार है।

सामी, जो भारत में साल 2016 टी20 विश्व कप में खेले गए पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सामी ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा, “पाकिस्तान जीतने जा रहा है क्योंकि उनका आत्मविश्वास स्तर बहुत अधिक है।”

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी के पास मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है। अफगानिस्तान के पास स्पिन गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे शानदार खिलाड़ी हैं।

पाकिस्तान के पूर्व अनुभवी गेंदबाज सामी ने कहा, ‘बात करें अगर भारत की तो उनका स्पिन आक्रमण बहुत अच्छा है। उनके पास एक बाएं हाथ का स्पिनर, एक ऑफ स्पिनर और एक गुगली बॉलर भी है। अफगानिस्तान के पास जाहिर तौर पर राशिद खान हैं, जो उन्हें संयुक्त अरब अमीरात की कठिन पिच पर सर्वश्रेष्ठ स्पिन आक्रमण वाली टीम बनाता है।’

सामी का यह भी मानना ​​था कि पाकिस्तान उनके प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की बेहतरीन गेंदबाजी को मिस करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यूएई में अनुकूल परिस्थितियों के कारण मेन इन ग्रीन के लिए0 अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है।

TRENDING NOW

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान को शाहीन की कमी खलेगी, लेकिन वे जीत की होड़ में हैं इसलिए उन्हें अपने टीम पर भरोसा है। साथ ही, उम्मीद है परिस्थितियां बाबर पक्ष में होंगी।’