Asia XI vs World XI मैच में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस को मिल सकती है कप्तानी

बांग्लादेश में एशिया और विश्व इलेवन के बीच 18-21 मार्च के बीच टी20 सीरीज खेले जाएगी।

Edited By : Indo-Asian News Service |Feb 25, 2020, 08:07 PM IST

Published On Feb 25, 2020, 08:07 PM IST

Last UpdatedFeb 25, 2020, 08:07 PM IST

फाफ डु प्लेसिस (IANS)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा आयोजित किए जा रहे एशिया और विश्व इलेवन टीमों के बीच होने वाले मैच में कप्तानी विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस को दी जा सकती है, हालांकि इस बात का फैसला कोहली के इस मैच में खेलने को लेकर स्थिति साफ होने के बाद लिया जाएगा।

ये मैच 18 और 21 मार्च को खेले जाने हैं। ये मैच बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की 100वीं जयंती पर आयोजित किए जा रहे हैं। बीसीबी कोहली के अलावा केएल राहुल के 18 मार्च को होने वाले मैच में खेलने की पुष्टि का इंतजार कर रहा है क्योंकि भारत को इसी दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेलना है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईएएनएस ने पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोहली, मोहम्मद शमी, शिखर धवन और कुलदीप यादव के नाम बीसीबी को भेज दिए हैं और ये खिलाड़ी एशियाई इलेवन टीम का हिस्सा होंगे। इनके अलावा रिषभ पंत और केएल राहुल के नाम भी भेजे गए हैं।

टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज बाबर आजम को एशिया XI में जगह ना मिलने से भड़के फैंस

बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, “हमें भारत से चार नाम मिले हैं। हमने अभी तक अनुबंध नहीं किया है लेकिन पंत, कुलदीप, धवन और मोहम्मद शमी खेल सकते हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल और कोहली एक-एक मैच खेलेंगे लेकिन वो कौन सा मैच होगा इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।”

उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान से राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान ने हमारे साथ खेलने की मंजूरी दे दी है। नेपाल से संदीप लामिछाने खेलेंगे जबकि श्रीलंका से हमारे पास लसिथ मलिंगा और थिसारा परेरा होंगे। बांग्लादेश से तमीम इकबाल, मुश्फीकुर रहीम, मुस्तफिजुर रहमान, महमूदुल्ला और लिटन दास होंगे।”

उन्होंने कहा, “मुझे याद नहीं है लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हमारे पास तीन-चार खिलाड़ी होंगे। निश्चित तौर पर आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड से भी इतने ही खिलाड़ी होंगे। बेयरस्टो निश्चित तौर पर आ रहे हैं। नगिदी, क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस भी आने वाले हैं। हमारे पास विश्व के कुछ अच्छे खिलाड़ी होंगे। हम पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लेकर निश्चित नहीं हैं क्योंकि वहां पीएसएल चल रही है।”

IPL 2020 में विराट कोहली-रोहित शर्मा को आउट करना चाहते हैं टॉम कर्रन

एशिया इलेवन: विराट कोहली, केएल राहुल, रिषभ पंत, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, शिखर धवन, तमीम इकबाल, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, थिसारा परेरा, राशिद खान, मुस्तफिजुर रहमान, संदीप लामिछाने, लसिथ मलिंगा, मुजीब उर रहमान।

विश्व इलेवन : एलेक्स हेल्स, क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, निकोलस पूरन, रॉस टेलर, जॉनी बेयरस्टो, केरन पोलार्ड, आदिल राशिद, शेल्डन कोटरेल, लुंगी एनगिदी, एंड्रयू टाई, मिशेल मैक्लेघन। कोच: टॉम मूडी।

Editor's Pick