मैदान पर भिड़े थे आसिफ अली और फरीद अहमद, अब ICC ने सुनाई कड़ी सजा
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया सुपर-4 राउंड का चौथा मैच आसिफ अली और फरीद अहमद के झगड़े के कारण काफी चर्चा में रहा।
Published On Sep 09, 2022, 12:11 AM IST
Last UpdatedSep 09, 2022, 12:11 AM IST
दुबई। पाकिस्तान के आसिफ अली और अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद अहमद पर एशिया कप सुपर फोर चरण के मैच के दौरान मैदान पर झड़प के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया।
आईसीसी के बयान के अनुसार अली ने आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.6 का उल्लंघन किया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक इशारे से संबंधित है। वहीं फरीद को धारा 2.1.12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ,अंपायर, मैच रैफरी या किसी भी व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क संबंधित है।
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया सुपर-4 राउंड का चौथा मैच टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। इस मैच में जहां नसीम शाह अपने शानदार मैच जिताऊ 2 छक्कों के कारण पाकिस्तनी फैंस के हीरो बन गए तो वहीं, पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली ने एक घटिया हरकत कर अपनी पूरी टीम को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल, आसिफ 19वें ओवर में कैच आउट हो गए और इस तरह पाकिस्तान ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया। इसके बाद फरीद अहमद पूरे जोश में अपना हाथ हवा में उठाते हुए विकेट का जश्न मनाने लगे ये। इस दौरान आसिफ और फरीद आमने-सामने आ गए और आसिफ ने गेंदबाज पर अपनी कोहनी दे मारी और फिर बल्ला फरीद की ओर उठा दिया। ऐसा लग रहा था कि शायद फरीद ने आसिफ को आउट करने के बाद कुछ कहा था और आसिफ काफी गुस्सा हो गए। इसके बाद मामला बढ़ता देख अंपायर और अफगानिस्तान के खिलाड़ी बीच-बचाव के लिए आ गए।
Look who started it before came out for next game Afghanistan must have to teach there players sportsman spirit
Our Asif Ali Is innocent from Pakistan
#PakvsAfg pic.twitter.com/2Tjrk0qeG1— Aqdas Zaman (@aqdaskhan0) September 7, 2022