add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अतुल बेडेडे बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम के कोच पद से हुए सस्पेंड, जानिए वजह

भारत की ओर से 13 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं अतुल बेडेडे

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 22, 2020 8:25 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और बड़ौदा महिला टीम के कोच अतुल बेडेडे को खिलाड़ियों के कथित यौन शोषण के आरोपों के बाद तुरंत प्रभाव से उनके पद से निलंबित कर दिया गया है. आरोपों की जांच लंबित है.

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अभ्यास के लिए निकाला नया तरीका, VIDEO देखें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बड़ौदा महिला टीम की कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ पिछले महीने हिमाचल प्रदेश में एक टूर्नामेंट के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के सचिव अजित लेले ने कहा कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है और जांच जारी है. सूत्रों का कहना है कि आरोपों के बाद निलंबन किया जाना प्रक्रिया का हिस्सा है. एक सदस्यीय कमेटी इसकी जांच पूरी करेगी.

बेडेडे ने भारत की ओर से 1994 में 13 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 22.57 की औसत से कुल 158 रन बनाए हैं. वह बड़ौदा पुरुष टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं. पिछले साल उन्हें महिला टीम का कोच बनाया गया था. 52 वर्षीय बेडेडे ने बड़ौदा की ओर से 64 मैच खेले हैं.

Coronavirus Effect: उस्‍मान ख्‍वाजा का लोगों को संदेश, हमें दूसरों के बार में भी सोचना होगा

13 वनडे इंटरनेशनल मैचों में एक अर्धशतक जड़ने वाले बेडेडे के पास बीसीसीआई-नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की ओर से डबल कोचिंग सर्टिफिकेट है. बेडेडे ने 2014-16 तक बड़ौदा अंडर-19 टीम को कोचिंग दी है. इसके बाद उन्होंने सीनियर टीम का हेड कोच पदक संभाला. अप्रैल 2019 में उन्हें बड़ौदा महिला टीम का कोच बनाया गया. साल 2006 में बेडेडे भारत के पहले पूर्व क्रिकेटर बने जिन्होंने क्यूरेटर का भी जिम्मा संभाला.