• Home
  • News
  • Aus v pak brisbane test david warners hundred guide australia 312 1 against pakistan on day 2

AUS v PAK, Brisbane Test : डेविड वॉर्नर के 22वें टेस्ट शतक ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

दो साल बाद टेस्ट में शतक लगाने में सफल रहे हैं वॉर्नर

Edited By : India.com Staff |Nov 22, 2019, 02:41 PM IST

Published On Nov 22, 2019, 02:41 PM IST

Last UpdatedNov 22, 2019, 02:41 PM IST

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (151*) के करियर के 22वें शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान (Australia vs Pakistan) के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाकर अपने इरादे जता दिए हैं.

विराट कोहली ने कहा, डे-नाइट टेस्ट खेलकर हम अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान के पहली पारी में बनाए गए 240 रन के स्कोर से मेजबान टीम 72 रन से आगे हो गई है. डेविड वॉर्नर (David Warner) अपनी पारी में 265 गेंदों पर 10 चौके लगा चुके हैं जबकि मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) 55 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. इससे पहले वॉर्नर ने अपना अंतिम टेस्ट शतक 26 दिसंबर, 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था.

दोनों बल्लेबाजों के बीच 90 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है. लाबुशेन अपनी अर्धशतकीय पारी में 94 गेंदों पर 6 चौके लगा चुके हैं.

विराट कोहली ने कहा, डे-नाइट टेस्ट खेलकर हम अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं

इससे पहले वॉर्नर और जो बर्न्स (Jone Burns) की सलामी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी की. बर्न्स 166 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 97 रन बनाकर आउट हुए.

वॉर्नर ने नो बॉल पर आउट होने के बाद जड़ा शतक

33 वर्षीय वार्नर को पारी के 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेब्यू टेस्ट खेल रहे युवा पेस सनसनी नसीम शाह (Naseem Shah) ने आउट कर दिया था. गेंद वार्नर के बल्ले को चूमती हुई विकेट के पीछे विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के दास्तानों में समा गई. अंपायर ने गेंद को स्टेप नो बॉल करार दिया और इस तरह से वॉर्नर आउट होने से बाल-बाल बच गए.

पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 240 रन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (52/4), पैट कमिंस (60/3) और जोश हेजलवुड (46/2) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहली पारी में 240 रन पर ढेर कर दिया था. पाकिस्तान की ओर से असद शफीक ने सबसे अधिक 76 जबकि कप्तान अजहर अली ने 39 रन की पारी खेली. रिजवान 37 रन बनाकर आउट हुए वहीं यासिर शाह ने 26 रन कर योगदान दिया.

Editor's Pick