×

Aus vs Eng 1st Test: ट्रैविस हेड का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीता पर्थ टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 205 रन का टारगेट था, ट्रैविस हेड के 123 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने खेल के दूसरे दिन ही टारगेट को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 22, 2025 3:22 PM IST

Aus vs Eng 1st Test: ट्रैविस हेड के तूफानी शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 205 रन का टारगेट था, ट्रैविस हेड के 123 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने खेल के दूसरे दिन ही टारगेट को हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चार दिसंबर से खेला जाएगा.

इससे पहले खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के 172 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 132 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड को पहली पारी में 40 रन की बढ़त मिली. हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एक बार फिर कहर बरपाया और दूसरे दिन टी ब्रेक से पहले इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी 164 रन पर सिमट गई. गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, वहीं ओली पोप ने 33 रन का योगदान दिया. बेन डकेट ने 28 रन की पारी खेली. स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट लिए, वहीं ब्रैंडन डॉगेट और मिचेल स्टॉर्क को तीन-तीन सफलता मिली.

TRENDING NOW

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 172 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी, मिचेल स्टॉर्क ने सात विकेट चटकाए. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड ने पलटवार किया और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 132 रन ही समेट दिया. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने पंजा खोला.