add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

AUS VS ENG 2nd Test Day 4 Highlights: 'गाबा' टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की आठ विकेट से जीत

ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए सिर्फ 65 रन बनाने थे, जिसे टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 7, 2025 3:13 PM IST

AUS VS ENG 2nd Test Day 4 Updates: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ब्रिस्बेन टेस्ट में आठ विकेट से जीत हासिल की है. खेल के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 241 रन पर ढेर हो गई. माइकल नेसर ने पांच विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम की सिर्फ 64 रन की बढ़त मिली. ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए सिर्फ 65 रन बनाने थे, जिसे टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.

खेल के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 241 रन पर सिमट गई. बेन स्टोक्स ने 50 रन और विल जैक्स ने 41 रन का योगदान दिया. माइकल नेसर ने पंजा खोला. ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. ट्रैविस हेड (22) और मार्नस लाबुशेन (03) आउट हो गए. स्टीव स्मिथ 23 रन (09 गेंद) और जेक वेदराल्ड (17) नाबाद रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source