add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड को 36 रन से हराया

Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

Jos buttler
(Image credit-ICC)

Australia vs England T20 World Cup 2024: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 17वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 36 रन से हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य रखा था, इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (विकेट कीपर/ कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ़्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड को 36 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 36 रन से हराया, टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी जीत दर्ज की. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन ही बना सकी.

इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा, लिविंगस्टन आउट

इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा,लिविंगस्टन 12 गेंद में 15 रन बनाकर आउट, पैट कमिंस को मिली दूसरी सफलता.

इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा, मोईन अली आउट

इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा, मोईन अली 15 गेंद में 25 रन की पारी खेलकर आउट. पैट कमिंस को मिला विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने मैच में अब वापसी की है.

15 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर- 126/4

15 ओवर का खेल पूरा हुआ. इंग्लैंड ने चार विकेट पर 126 रन बनाए हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 30 बॉल में 76 रन बनाने हैं.

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, जॉनी बेयरस्टो आउट

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, जॉनी बेयरस्टो सात रन की पारी खेलकर आउट. जोश हेजलवुड को मिली सफलता. ग्लेन मैक्सवेल ने लपका कैच. 124 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने चौथा विकेट गंवाया है.

ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में बने 20 रन

इंग्लैंड के लिए अच्छा ओवर, 20 रन बने. मोईन अली ने इस ओवर में तीन छक्के जड़े. 14 ओवर में स्कोर- 124/3.

इंग्लैंड ने तीसरा विकेट गंवाया, विल जैक्स आउट

इंग्लैंड ने तीसरा विकेट गंवाया, विल जैक्स 10 रन की पारी खेलकर आउट. मार्कस स्टॉयनिस की गेंद पर मिचेल स्टॉर्क ने लपका कैच.

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, जोस बटलर आउट

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, जोस बटलर आउट. एडम जंपा को मिली दूसरी सफलता, जोस बटलर ने 28 गेंद में 42 रन की पारी खेली, पैट कमिंस ने लपका कैच. 10 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर-93/2.

फिल साल्ट आउट, इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

फिल साल्ट (37 रन) आउट, एडम जंपा ने किया शिकार, 73 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा.

इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार

इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा. छह ओवर में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं. फिल साल्ट 29 रन और जोस बटलर 21 रन बनाकर नाबाद हैं.

इंग्लैंड की विस्फोटक शुरुआत, चार ओवर में स्कोर- 40/0

इंग्लैंड की विस्फोटक शुरुआत, चार ओवर में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बनाए हैं. फिल साल्ट 20 रन और जोस बटलर 16 रन बनाकर नाबाद हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 202 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 202 रन का लक्ष्य, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए. मैथ्यू वेड 10 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे.

ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा, पैट कमिंस आउट

पैट कमिंस रन आउट, ऑस्ट्रेलिया ने सातवां विकेट गंवा दिया है.

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा, मार्कस स्टॉयनिस आउट

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा, मार्कस स्टॉयनिस 17 गेंद में 30 रन की पारी खेलकर आउट. क्रिस जॉर्डन को मिली दूसरी सफलता. ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन का आंकड़ा छू लिया है.

ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, टिम डेविड आउट

ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, टिम डेविड 11 रन की पारी खेलकर क्रिस जॉर्डन का शिकार बने. 168 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

16 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर-160/4

16 ओवर का खेल पूरा हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 160 रन बना लिए हैं, मार्कस स्टॉयनिस 16 रन और टिम डेविड 04 रन बनाकर नाबाद हैं. मिचेल मार्श (35 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (28 रन) के आउट होने के बाद अब इन दोनों बल्लेबाजों पर 200 से ऊपर का स्कोर ले जाने की जिम्मेदारी है.

10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर-102/2

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 102 रन बनाए हैं. मिचेल मार्श 18 रन और ग्लेन मैक्सवेल 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा विकेट गंवाया, ट्रेविस हेड आउट

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा विकेट गंवाया, ट्रेविस हेड 18 गेंद में 34 रन बनाकर आउट. जोफ्रा ऑर्चर को मिली सफलता. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो विकेट गंवा दिए हैं.  छह ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर-74/2.

हेड- वॉर्नर ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को विस्फोटक शुरुआत, पांच ओवर में स्कोर-70/1

हेड- वॉर्नर ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को विस्फोटक शुरुआत, पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नुकसान के 70 रन बना लिए हैं. डेविड वॉर्नर 16 गेंद में 39 रन की पारी खेलकर आउट हुए. मोईन अली ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई. ट्रेविस हेड 14 गेंद में 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं,

इंग्लैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.

टी-20 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की टक्कर

T20 वर्ल्ड कप 2024 के 17वें मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं. इस मैच में सबकी निगाहें डेविड वॉर्नर और जोस बटलर जैसे धाकड़ बल्लेबाजों पर हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 T20I मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 10 में ऑस्ट्रेलिया और 11 में इंग्लैंड को जीत मिली है. दो मैचों के परिणाम नहीं निकल पाए हैं. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के ख़िलाफ़ आराम से जीत हासिल की थी, लेकिन इंग्लैंड का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था

Trending This Week