×

मिशेल स्टार्क ने कमाल कर दिया, तोड़ डाला वसीम अकरम का बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पेसर मिशेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन उन्होंने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिंक बॉल से खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में स्टार्क ने पहले ही ओवर में विकेट...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 4, 2025 3:16 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पेसर मिशेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन उन्होंने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिंक बॉल से खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में स्टार्क ने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया. स्टार्क ने पर्थ में हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी ऐसा किया था. ब्रिसबेन में उन्होंने बेन डकेट को खाता भी नहीं खोलने दिया.

इसके बाद जल्द ही स्टार्क ने ओली पोप का विकेट लिया और अपने टेस्ट विकेटों की संख्या 414 तक पहुंचा दी. इस विकेट के साथ ही मिशेल स्टार्क ने पाकिस्तान के महान पेसर वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी. वह टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की लिस्ट में अकरम के बराबर आ गए थे.

स्टार्क को हालांकि अपने अगले विकेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा. उन्होंने हैरी ब्रूक को स्टीव स्मिथ के हाथों स्लिप में कैच करवाकर अकरम को पीछे छोड़ दिया. वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए.

स्टार्क ने 26वीं बार पारी की पहले ओवर में विकेट हासिल किया. वह इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (29) के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं.

गाबा टेस्ट से पहले पर्थ में खेले गए सीरीज से पहले टेस्ट में स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए थे. उन्होंने दिखा दिया था कि आखिर क्यों उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है.

बाएं हाथ के सभी गेंदबाजों की बात करें तो स्टार्क सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ ने 433 विकेट अपने नाम किए हैं.

TRENDING NOW

More to Follow

क्रम नाम देश टेस्ट विकेट्स
1 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 102* 415*
2 वसीम अकरम पाकिस्तान 104 414
3 चमिंडा वास श्रीलंका 111 355
4 ट्रेंट बोल्ट न्यूज़ीलैंड 78 317
5 मिचेल जॉनसन Australia 73 313
6 जहीर खान भारत 92 311
7 नील वैगनर न्यूजीलैंड 64 260
8 एलन डेविडसन ऑस्ट्रेलिया 44 186
9 ट्रेवर गोडार्ड दक्षिण अफ्रीका 41 123
10 शाहीन अफरीदी पाकिस्तान 33 121