- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Aus vs IND: Marnus Labuschagne wants to become a multi-format player like Virat Kohli, Steve Smith
भारत दौरे पर आए AUS के युवा सेनसेशन लाबुशाने ने बताया फ्यूचर प्लान, कहा- मुझे बनना है...
महज 14 मैचों के छोटे से टेस्ट करियर में मार्नस लाबुशाने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं।
Published On Jan 10, 2020, 03:49 PM IST
Last UpdatedJan 10, 2020, 03:49 PM IST
Marnus Labuschagne @ Cricket Australia/ Twitter
फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत के खिलाफ आगामी एक दिवसीय सीरीज उन्हें विराट कोहली और स्टीव स्मिथ का अनुकरण करने की मुहिम में बड़ा मौका प्रदान करेगी।
लाबुशेन ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार टेस्ट शतक जमाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सैकड़ा और एक दोहरा शतक पूरा किया। अब वह भारत के वनडे दौरे पर देखना चाहेंगे कि वह छोटे प्रारूप में डेब्यू कर पाते हैं या नहीं।
पढ़ें:- “भारत दौरे पर भी छाप छोड़ेंगे ‘नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज’ मार्नस लाबुशाने”
22 वर्षीय यह खिलाड़ी अपनी लेग ब्रेक से अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय में सभी प्रारूपों में निरंतरता उनका अहम लक्ष्य होगा।
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान मार्नस लाबुशने ने कहा, ‘‘आप उन खिलाड़ियों को देखिये जिनसे मैं प्रेरणा लेता हूं – स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, केन विलियमसन, जो रूट । ये सभी लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं, पिछले पांच छह वर्षों से वे लगातार ऐसा कर रहे हैं और ऐसा सिर्फ एक प्रारूप में नहीं है, बल्कि दो या काफी प्रारूपों में है।’’
ऑस्ट्रेलियाई टीम 14 जनवरी से मुंबई में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये गुरूवार रात को भारत पहुंच गयी।
पढ़ें:- वर्नान फिलेंडर को अपशब्द कहने के बाद जोस बटलर को मिली ये सजा
लाबुशेन ने 14 टेस्ट में 1459 रन बना लिये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन गर्मियों में मैंने कुछ सफलता हासिल की लेकिन मेरे लिये सबसे बड़ी चुनौती और अधिक निरंतर होना है और अच्छा प्रदर्शन कर रन जुटाना है। अगर मैं ऐसा करना जारी रखता हूं तो निश्चित रूप से यह मेरे लिये बड़ी चुनौती होगी।