शाहीन अफरीदी ने किया बेड़ा गर्क, कोई भी टीम खिलाड़ी को नहीं रखना चाहेगी अपने साथ

शाहीन अफरीदी जितने शानदार गेंदबाज हैं उतने ही खराब उनकी फील्डिंग हैं. उनके आंकड़े आपको चौंका कर रख देंगे.

Edited By : Saurav Kumar |Nov 10, 2024, 10:33 PM IST

Published On Nov 10, 2024, 10:33 PM IST

Last UpdatedNov 10, 2024, 10:33 PM IST

Image Credit: X

Shaheen Afridi Fielding Stats: पाकिस्तान ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को 22 साल बाद उन्हीं के घर में वनडे सीरीज में हरा दिया है. पाकिस्तान ने आखिरी मुकाबले में 8 विकेट से मात दी. पाकिस्तान ने भले ही ऐतिहासिक जीत हासिल की हो लेकिन टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लेकर ऐसे आंकड़े सामने आए जिसने सबको हैरान कर दिया है.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी गेंदबाजी में तो शानदार हैं लेकिन जब बात उनकी फील्डिंग की आती है तो वह यहां बुरी तरह फेल हो जाते हैं. शाहीन की फील्डिंग के आंकड़े सामने आए हैं. जिसे देख कोई भी टीम उन्हें अपने खेमे में शामिल करने के पहले 5 बार सोचेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाहीन फील्डिंग में बुरी तरह फेल

शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए अब तक 56 वनडे मुकाबे खेले हैं. इनमें वह सिर्फ 11 कैच फील्डिंग के दौरान पकड़ने में कामयाब हो पाए हैं. उनके कैच छोड़ने का आंकड़ा सबको चौंका देगा. वह अपने वनडे करियर में 13 कैच छोड़ चुके हैं. उनके कैच छोड़ने की स्पीड तेजी से बढ़ रही है. उनके खराब फील्डिंग गेंदबाज का काफी मनोबल तोड़ देती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान भी उन्होंने नसीम शाह की गेंद पर कैच छोड़ा था. अपनी खराब फील्डिंग की वजह से शाहीन अपनी ही टीम के दुश्मन बने हुए हैं.

शाहीन ने आखिरी वनडे में झटके 3 विकेट

शाहीन अफरीदी ने तीसरे वनडे में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में हुए इस मुकाबले में 8.5 ओवर में 32 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए. शाहीन अब अपनी गेंदबाजी की तरह अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना चाहेंगे और टीम के लिए अहम भूमिका निभाना चाहेंगे. बता दें कि तीसरे मुकाबले के दौरान शाहीन अफरीदी गेंद पकड़ने के दौरान चोटिल भी हो गए थे. हालांकि मैदान पर फिजियो आए और शाहीन तुरंत ठीक होकर मैदान पर गेंदबाजी के लिए तैयार हो गए.

Editor's Pick