- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Aussie media slams team after disappointing semifinal defeat, Loss should send alarm bells for Ashes
‘‘इस हार से एशेज के लिए खतरे की घंटी बज गई है''
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों टीम की हार की आलोचना करते हुए चेताया है कि एशेज सीरीज से पहले यह बुरे संकेत हैं।
Published On Jul 12, 2019, 11:05 AM IST
Last UpdatedJul 12, 2019, 11:05 AM IST
England hammer Australia to reach Cricket World Cup final
आईसीसी विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 223 रन ही बना पाई थी। जवाब में इंग्लैंड ने 32.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों टीम की हार की आलोचना करते हुए चेताया है कि एशेज सीरीज से पहले यह बुरे संकेत हैं। मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा।
पढ़ें: AUS पर 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचा ENG
‘द एज ’ के जान पीरिक ने कहा कि पांच बार की चैम्पियन टीम इस एकतरफा हार के बाद सकते में है। उन्होंने लिखा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया का अभियान शॉन मार्श और ग्लेन मैक्सवेल के अभ्यास सत्र में चोटिल होने से बाधित हुआ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘दो दिन बाद उस्मान ख्वाजा चोटिल हो गए और फिर दक्षिण अफ्रीका से अप्रत्याशित हार मिली।’’
पढ़ें:- आईसीसी फाइनल से पहले लॉर्ड्स को घोषित करेगा ‘नो फ्लाइंग जोन’
एबीसी के क्रिकेट लेखक ज्यौफ लेमन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की कमजोर टीम के पास इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का कोई जवाब नहीं था। पिछले महीने ही पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने चेताया था कि विश्व कप में इंग्लैंड से हारने का असर एशेज सीरीज में टीम के आत्मविश्वास पर पड़ेगा।
‘द आस्ट्रेलियन’ ने चेताया कि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह चिंता का सबब है।
उन्होंने कहा ,‘‘इस हार से एशेज के लिए खतरे की घंटी बज गई है हालांकि यह सही है कि टीम ने पिछले एक साल से उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।’’
मेजबान इंग्लैंड को टूर्नामेंट की शुरुआत से ही जीत का दावेदार बताया जा रहा था। ग्रुप स्टेज में तीसरे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आसान जीत दर्ज करते हुए 27 साल बाद विश्व कप फाइनल में जगह बनाई।