टी-20 और वनडे के बाद टेस्ट में भी हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ए ने 45 रन से हराया

भारतीय टीम 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 243 रन पर आउट हो गई, भारतीय टीम ने सुबह छह विकेट पर 149 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसके बाकी बचे बल्लेबाज खेल के चौथे दिन 94 रन ही जोड़ पाए

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 25, 2024, 01:03 PM IST

Published On Aug 25, 2024, 01:03 PM IST

Last UpdatedAug 25, 2024, 01:03 PM IST

Australia cricket team

(Image credit- Female cricket Video X)

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया). टी-20 और वनडे के बाद भारत ए महिला टीम को टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टेस फ्लिंटॉफ (39 रन देकर तीन विकेट) और चार्ली नॉट (34 रन देकर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने रविवार को यहां अनधिकृत महिला टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत ए को 45 रन से हरा दिया.

भारतीय टीम 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 243 रन पर आउट हो गई, भारतीय टीम ने सुबह छह विकेट पर 149 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसके बाकी बचे बल्लेबाज खेल के चौथे दिन 94 रन ही जोड़ पाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस फ्लिंटॉफ और चार्ली नॉट ने बरपाया कहर

राघवी बिष्ट (26) और उमा छेत्री (47) ने सावधानी से बल्लेबाजी की और 61 रन की साझेदारी निभाई. फ्लिंटॉफ ने इन दोनों खिलाड़ियों को चार गेंद के अंदर आउट करके भारत का स्कोर आठ विकेट पर 212 रन कर दिया.

हरफनमौला सयाली सतघरे ने 36 गेंदों में 21 रन बनाए लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 212 और दूसरी पारी में 260 रन बनाए, भारतीय टीम ने अपनी पहली 184 रन बनाए थे.

Editor's Pick