ड्रॉ हुआ भारत ए-ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेला गया पहला अभ्यास मैच

पहले अभ्यास मैच में अजिंक्य रहाणे और कैमरून ग्रीन ने शतकीय पारियां खेली।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 08, 2020, 01:13 PM IST

Published On Dec 08, 2020, 01:13 PM IST

Last UpdatedDec 08, 2020, 01:13 PM IST

कैमरून ग्रीन (Twitter)

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास ड्रॉ पर खत्म हुआ। सिडनी के ड्रामोयने ओवल में खेले जा रहे मैच में भारत की ओर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने शतकीय पारियां खेली, वहीं मेजबान टीम के मार्क स्टेकेटी ने पांच विकेट हॉल दर्ज किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए टीम ने चेतेश्वर पुजारा (54) के अर्धशतक और कप्तान रहाणे (117) की शतकीय पारी के दम पर 247/9 पर पारी घोषित की। आस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स पैटिनसन ने तीन विकेट झटके। वहीं माइकल नेसर और कप्तान ट्रेविस हेड को 2-2 सफलताएं मिली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने कैमरून ग्रीन की एकतरफा पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 309 रन का स्कोर बनाकर 59 रनों की बढ़त हासिल की। ग्रीन ने 202 गेंदो पर 12 चौकों और एक छक्के के साथ 125 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि स्पिनर रविचंद्र अश्विन को 2 विकेट मिले।

IND vs AUS, 3rd T20I, Live blog: ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने खास प्रदर्शन नहीं किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की 54 रनों की पारी को छोड़ कोई बल्लेबाज 30 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। और टीम ने 9 विकेट पर 189 रन बनाकर पारी घोषित की।

मैच के आखिरी दिन 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 15 ओवर में एक विकेट खोकर 52 रन बनाए। जिसके बाद मैच ड्रॉ करने का ऐलान किया गया।

तीसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की 23 रन बनाने के बाद सिर पर गेंद लगने की वजह से रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर गए। उनकी इंजरी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Editor's Pick