भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए: दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर ली 150 रनों की लीड

दूसरे दिन सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही तीन विकेट ले पाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 16, 2016, 04:51 PM IST

Published On Sep 16, 2016, 04:51 PM IST

Last UpdatedSep 16, 2016, 04:51 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय हिल्टन कार्टराइट 109 और सैम व्हाइटमेन 9 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे थे। इसके पहले, पहले दिन के स्कोर 169/9 के स्कोर से आगे खेलने के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपना 10वां विकेट 169 के योग पर ही हार्दिक पांड्या के रूप में गंवा दिया। हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक 79 रन बनाए। जवाब में पहले पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए ने अपने शुरुआती दो विकेट 11 रनों पर ही गंवा दिए। उनके बाद निक मेंडिंसन ने 81 और ब्यू वेबस्टर ने 79 रनों की पारी खेली और टीम को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। दूसरे दिन की खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी के आधार पर 150 रनों की बढ़त ले ली है। भारत की ओर से अभी तक शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या और जयंत यादव को एक- एक विकेट मिला है।

पहला दिन: मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही जब सलामी बल्लेबाज फैज फजल शून्य पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद विकटों की झड़ी सी लग गई और भारतीय टीम ने 11 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए संजू सैंपसन(13) और कप्तान नमन ओझा(19) ने पारी को संभालने की कोशिश की और स्कोर को 43 पर ले गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेकिन इसी बीच संजू सैंपसन आउट हो गए और दो ओवर बाद ही ओझा भी चलते बने। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए जयंत यादव और हार्दिक पांड्या ने टीम की नैय्या को पार लगाने का बीड़ा उठाया और सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए स्कोर को 124 तक पहुंचाया। लेकिन इसी स्कोर पर जयंत यादव(28) चलते बने। हार्दिक पांड्या ने इस दौरान एक छोर संभाले रखा और लगातार स्ट्रोक खेले। लेकिन दूसरे छोर से विकट गिरने का सिलसिला नहीं थमा। पहले दिन का खेल खराब रौशनी के कारण पहले रोक देना पड़ा और दिन में कुल 66 ओवर फेके गए।

Editor's Pick